DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नुक्कड़ में बता रहे भाजयुमो कार्यकर्ता भूपेश बघेल की ठगी की कहानी

गुरुर। छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की नाकामियों और उनके द्वारा जनता के साथ की गई ठगी को लेकर युवा मोर्चा भाजपा द्वारा नुक्कड़ आयोजित किया जा रहा है।

गांव गांव में सुबह शाम पहुंचकर चौक चौराहों पर नुक्कड़ बैठाकर भाजयुमो के लोग सरकार की नाकामी गिना रहे हैं। इस क्रम में युवाओं ने नुक्कड़ लेते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हमारे भोली-भाली किसान भाइयों को और समस्त छत्तीसगढ़ के प्रदेशवासियों से जो बिजली बिल माफ करने का झूठा वादा करके विगत 4 साल से सत्ता में कांग्रेस की सरकार जो आई है आज तक बिजली बिल माफ की बात तो छोड़ो बिजली बिल हाफ तक नहीं कर पाई है और आज हमारे भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाते हुए बिजली बिल में अधिक टैक्स लगाकर या सरल भाषा में बिजली बिल की राशि में वृद्धि करके हमारी भोली भाली जनता को परेशान और गुमराह कर रही है।

उक्त संदेश को गुरुर मंडल के अन्यत्र स्थानों पर युवा मोर्चा के महामंत्री इस कार्यक्रम के प्रभारी अजेंद्र साहू के माध्यम से जगह जगह युवा साथियों ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से बताने का प्रयास युवा मोर्चा ने किया और लोगों को समझाते हुए गुरूर मंडल के वरिष्ठ नेता ईशा प्रकाश साहू, ऋषि सिन्हा, भूपेश साहू, नीलाम्बर साहू, पार्षद मुकेश साहू, वीरू साहू, प्रमोद सिन्हा, बलराम सोनी, रिगेश् साहू, टीकेशवर् यादव, नोहर बंजारे के साथ अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page