DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय डौंडी में किया गया ऊर्जा क्लब का गठन

बालोद। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) उर्जा विभाग छत्तीसगढ़ जिला कार्यालय बालोद के आदेशानुसार एवं प्राचार्य बीएस वद्दन के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिन्दी माध्यम विद्यालय डौंडी में ऊर्जा क्लब का गठन किया गया । ऊर्जा क्लब का गठन ऊर्जा संरक्षण के कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हेतु किया गया है एवं इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति स्वयं तथा लोगों को जागरूक करना है। इस क्लब में ऊर्जा गुरू (उर्जा क्लब प्रभारी) के रूप में नेमसिंह साहू व्याख्याता रसायन तथा ऊर्जा रक्षक के रूप में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से कुल 20 बच्चों का चयन किया गया है। जो ऊर्जा बचत के लाभ और विभिन्न ऊर्जा बचत की युक्तियां को जन मानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही ऊर्जा क्लब के माध्यम से विभिन्न क्रियाकलाप जैसे स्कूल परिसर में एक पेड़ का चयन कर पेड़ का नाम ऊर्जा वृक्ष रखना व उसे कार्ड बोर्ड के आकर्षक डिजाइन से सजाना, ऊर्जा संरक्षण मार्च, स्कूल में ऊर्जा संरक्षण संबंधी वॉल पेंटिंग, ऊर्जा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,अपने घर व स्कूल का बेसिक एनर्जी ऑडिट,आदि कार्य किए जाएंगे। तीन कैटेगरी वॉल पेंटिंग, ऊर्जा क्वेस्ट, और होम एनर्जी ऑडिट के विजेताओं को पुरूस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे। ऊर्जा क्लब में ऊर्जा रक्षक के रूप में आकांक्षा, अंजली, बरखा, भानुप्रिया, चांदनी,ज्योति,डिंपल, डॉली, गायत्री, हर्षिता, ज्योति, खुशबू, सानिया, सिवाय, टेमिन, उदिति, आशीष, डुमेश, गोपेन्द्र, खिलेंद्र, का चयन किया गया ।

You cannot copy content of this page