DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक करोड़ 33 लाख के विकास कार्यों की मिली रीवा गहन में सौगात, नए धान खरीदी केंद्र की भी हुई शुरुआत

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रीवागहन में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक ने किया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।


कुंवर सिंह निषाद संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही ने अपने विधानसभा क्षेत्र के देवरी ब्लाक के ग्राम रीवागहन में नवीन धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। जिसमें 10 लाख रुपए के लागत से पुल पुलिया निर्माण, खपराभाठ रोड़ से रीवागहन भूमिपूजन व जल जीवन मिशन अंतर्गत पेय जल हेतु 1 करोड़ 27 लाख 40 हजार रूपये का भूमिपूजन किया गया।

संसदीय सचिव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे किसानों भाईयों को किसी भी प्रकार के तकलीफ न हो और अपने दाना दाना बेच सके व जिसे खरीदने के लिए हमारे छत्तीसगढ़ के किसान हितैषी सरकार करबद्ध है और लगातार हमारे किसान भाइयों से 01 नवंबर से पुरे छत्तीसगढ़ में सरकार के द्वारा धान खरीदी शुभारंभ कर दिया है और किसान अपने मेहनत के अनुरूप वाजिब दाम में बेचकर गदगद है। पूरे भारत वर्ष में सिर्फ छत्तीसगढ़ सरकार है जो किसान हितैषी है। जो किसानों के दाना दाना सबसे अधिक मूल्यों में खरीदी कर रहे हैं। वहीं हमारे किसान भाइयों को समय समय पर राजीव गांधी न्याय योजना के तहत रूपए उनके खातों में डालकर किसानों के हित कर रहे हैं। किसान इन रूपयो से अपने मनपसंद चीजों को खरीद रहे। वहीं छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को हितों को ध्यान में रखते हुए गौठान योजना चालू किया है। जहां गोबर ₹2 किलो वहीं गौ मूत्र 4 रुपए प्रति लीटर में खरीदी कर रहे हैं और किसानों को जैविक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, कोदूराम दिल्ली वार जी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी देवरी, संजीव चौधरी महामंत्री ब्लॉक देवरी, सागर साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद आईटी सेल, केशव शर्मा , पुनिया ठाकुर जनपद सदस्य, आशीष साहू सरपंच रीवागहन, जीवन कश्यप जी पूर्व अध्यक्ष भूपेश नायक सदस्य मंडी समिति बालोतरा भूषण यादव अधिकृत अधिकारी पिनकापार, मन्नू ठाकुर , प्रकाश साहू भूषण मारकंडे टीकाराम दिनेश्वर भू आर्य संपत साहू वजीराम उपसरपंच कुआंगांव, शिवदयाल कौमार्य सरपंच कुआंगांव, राजकुमार, जागेश्वर सिन्हा रोशन साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page