जब गुरुर थाना प्रभारी की सीट पर बैठी एक छात्रा, फिर क्या हुआ पढ़िए ये खबर?



बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान- छात्र-छात्राओं को थाना गुरूर का भ्रमण कराया गया

बालोद। महिला एवं बाल अपराध संरक्षण अधिकार अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी साझा की गई। डॉ. भानुप्रताप साव के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व सायबर टीम बालोद और चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत् कोलिहामार स्कूल के बच्चो को पुलिस थाना/चौकी का भ्रमण करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दिया गया। जिसमें रोजनामचा कक्ष, रीडर कक्ष, बंदीगृह कक्ष, बाल मित्र कक्ष,सी.सी.टी.एन.एस.कक्ष की कार्यप्रणाली की जानकारी दिया गया एवं छात्रा साक्षी ठाकुर को थाना प्रभारी के पद व कार्यप्रणाली को अवगत कराते हुये, पद का सम्मान दिया गया।

थाना प्रभारी ने बच्चे को अपनी सीट पर बैठाया, पुलिस का डर दूर भगाया

बालमित्र थाना निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी भानु प्रताप साव ने का बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने एक छात्रा को अपनी सीट पर बैठाया। उन्हें पुलिस का कैप पहनाकर कहा चलो कुछ देर के लिए थाना प्रभारी बन जाओ। उन्हें प्रोत्साहित किया और एक कर्मचारी को आवेदक बनाकर उनसे पूछताछ करवाने का अभ्यास कराया। ऐसा कर उन्होंने पुलिस के प्रति बच्चों में बैठे डर को दूर किया।

बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट 2012) मानव/बाल तस्करी के संबंध में जानकारी,सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी साझा की जाकर नागरिको को जागरुक किया गया। उक्त कार्यक्रम में थाना गुरूर से सउनि भुजवल साहू, प्र.आर.राजेश टंडन, म.प्र.आर.नर्मदा कोठारी, सायबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आर. योगेश कुमार गेडाम, महिला सेल बालोद से सउनि सीता गोस्वामी, म.आर. दुलेश्वरी साहू एवं जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग बाल संरक्षण अधिकारी (आई.सी.पी.एस) नारेन्द्र साहू, चाइल्डलाइन बालोद से समन्वयक वेद प्रकाश साहू, पूजा साहू, शिव साहू उपस्थित रहे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के निर्देशन एवं सृजन सामाजिक संस्था के संचालक शरद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन से चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के दौरान चाइल्ड लाइन 1098 बालोद, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पुलिस विभाग, साइबर सेल की टीम द्वारा ये भ्रमण करवाया गया। गुरूर थाना प्रभारी बी आर साव द्वारा बच्चों को थाना में होने वाले गतिविधि जैसे – एफ0 आई0 आर0 दर्ज करना, बंदी गृह क्या है किन लोगों को वहां रखा जाता है, विवेचक कक्ष जहां बयान लिया जाता है कि जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को बाल मित्र कक्ष का भ्रमण करवाया गया जहां पर बच्चों को घर जैसा माहौल मिल सके, बच्चों के खेल संबधी सामाग्री भी उपलब्ध होती हैं। किसी बालक, बालिका के साथ हुई घटना या उनके द्वारा विधि विरूद्ध किये गये कार्य का बयान बाल मित्र कक्ष में लिया जाता है ताकि कोई भी बालक असहज महसूस ना करें। चाइल्ड लाइन 1098, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों को गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल तस्करी, बाल अधिकार, बच्चों को मोबाईल के मोह से दूर करना, लैंगिग अपराधों से बालाकों का संरक्षण के संबध में जानकारी दी गईं। पुलिस टीम द्वारा साईबर क्राईम, ऑनलाईन फ्रॉड, अभिव्यक्ति एप के संबध में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान गुरूर थाना प्रभारी बी आर साव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नारेन्द्र साहू , चाइल्ड लाइन समन्वयक वेदप्रकाश साहू , महिला सेल से सीता गोस्वामी, साइबर सेल बालोद प्रधान आरक्षक रूम लाल चूरेन्द्र, योगेश गेड़ाम, महिला आरक्षक दुलेश्वरी साहू, गुरूर थाना से साउनि. भुजवल साहू महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी, राजेश टण्डन, शिक्षिका डेनेश्वरी साहू, पुर्णिमा बंजारे, चाइल्ड लाइन 1098 से काउंसलर प्रतिमा मण्डावी, टीम मेम्बर मनीष सिन्हा, सपना रामटेके, पूजा साहू, शिव साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page