DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फेडरेशन ने स्वर्गीय सुशीला यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किया

मोहला – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मोहला के रेंगाकठेरा ज़ोन प्रभारी व दनगढ़ संकुल समन्वयक- गजेंद्र कुमार यादव के माताजी स्वर्गीय सुशीला यादव का आकस्मिक निधन भिलाई के निजी अस्पताल में हो गया था। स्वर्गीय सुशीला यादव के तीजनहावन व संपूर्ण कार्यक्रम दिनांक-26 नवम्बर 2020 को उनके गृह ग्राम-पंडरीतराई (कौड़िकसा) में रखा गया था,इस कार्यक्रम में फेडरेशन परिवार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा उनके द्वारा किये गए धार्मिक,सामाजिक व रचनात्मक कार्यों को याद किया गया और उनके सिद्धांत व आदर्श हम सब को जीवन पथ में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करेगा।


स्वर्गीय श्रीमती यादव जी श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश महामंत्री- राजकुमार यादव, ट्राइबल विभाग प्रभारी- राधेश्याम नेताम,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला-सुनील शर्मा,ब्लॉक सचिव अंबागढ़ चौकी- राजेश्वर साहू,जिला मीडिया प्रभारी-धर्मेंद्र सिन्हा,जिला अनुशासन समिति सदस्य-आलोक मसीह,ब्लॉक कोषाध्यक्ष-सुशील शांडिल्य, दिनेश कुमार आडील, रोशन यादव,यशवंत माहले, नरेश चंद्रवंशी,शितेंद्र निषाद,लोकनाथ विश्वकर्मा, श्यामू राम भुआर्य, पी. आर. कुंजाम,उरवाही संकुल समन्वयक-बंशी निषाद आदि प्रमुख रुप से शामिल थे। उपरोक्त जानकारी मीडिया में सुनील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मोहला ने दी है।

You cannot copy content of this page