DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संविधान दिवस पर याद आए अंबेडकर साहब , लोगों ने लिया ये शपथ, देखिये तस्वीरें कहां- कहां हुआ आयोजन

कलेक्टोरेट में शपथ लेते हुए अधिकारी

बालोद–  कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पठन किया गया। अपर कलेक्टर ए.के.वाजपेयी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पठन कराया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आर.एस.ठाकुर, प्रेमलता चंदेल सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी सम्मिलित रहे।

कुरदी में मना मितानिन व संविधान दिवस

ग्राम पंचायत कुरदी में मितानिन सम्मान समारोह रखा गया था. जिसमे सभी मितानिन बहनों को श्रीफल और शॉल से सम्मानित किया गया। इसी तरह संविधान दिवस के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर गुलाल लगा कर संविधान दिवस मनाया गया इस दौरान सरपंच संजय कुमार साहू, उपसरपंच इलाराम ठाकुर,पंच अग्रहीज देवांगन,मूलचंद साहू,रोजगार सहायक भीखम साहू,धनेश्वरी साहू,लता बाई साहू, अश्वन साहू,मितानिन पुष्पा साहू कोंगनी (मितानिन ट्रेनर),पोमिन साहू,मालती वर्मा,उषा किरण योगी,राजेश्वरी ठाकुर,रूपा साहू सहित अन्य मौजूद रहे

घीना में शिक्षको को बीईओ ने दिलाई शपथ  

घीना के हायर सेकेंडरी स्कूल में समस्त स्टाफ द्वारा संविधान की उद्देशिका के वाचन के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें तीनो संकुल – घीना , हड़गहन एवं भीमकन्हार के समस्त प्रधान पाठक उपस्थित रहे। विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त प्रधानपाठको की बैठक आहुत की गई थी। इसी तारतम्य से जुड़कर शास. उ. मा. वि. घीना में संविधान दिवस में शपथ ग्रहण किया गया। साथ ही प्राचार्य द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरसी देशलहरा द्वारा दी गई।

प्रज्ञा बुद्ध विहार में मना संविधान दिवस

परिक्षेत्रीय  बौद्ध समिति बालोद द्वारा 71 वें संविधान दिवस के अवसर पर प्रज्ञा बुद्ध विहार बालोद में संविधान दिवस मनाया गया. जिसमें सर्वप्रथम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा वंदना की गई तत्पश्चात डॉक्टर अंबेडकर द्वारा संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन सामूहिक रूप से डब्ल्यूआर वानखेड़े के नेतृत्व में किया गया। उक्त कार्यक्रम में राधेलाल वैदे, एम एल रामटेके, दिनेश सुखदेवे,राजेश महेश्वर, कमला पाटिल,अमिला रामटेके, संगीता बोरकर, दुर्गा खडसे, तामेश्वर कौशल,विवेक सुखदेवे, प्यारे लाल बोलकर,टिकेन्द्र रामटेके उपस्थित थे

You cannot copy content of this page