DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गन्ना किसानों का बकाया बोनस दिलाने संसदीय सचिव निषाद ने लिखा था सीएम को पत्र, जल्द मिलेगा पैसा

बालोद। शक्कर कारखाना करकाभाट के अध्यक्ष बल्दु राम साहू ने विगत दिनों सीएम भूपेश बघेल व संसदीय सचिव कुंवर निषाद से जल्द बकाया राशि दिलाने की मांग की थी। गन्ना किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शेष राशि आवंटित करने की मांग की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में इसके लिए निर्देश जारी किए । मां दंतेश्वरी मैय्या सह. शक्कर कारखाना करकाभाट के गन्ना कृषकों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत अंतर की राशि प्रदान करने के लिए संसदीय सचिव एवं विधायक गुण्डरदेही कुंवर सिंह निषाद ने भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर निवेदन किया था । जिसके बाद किसानों के खाते में पैसा डालने का सिलसिला शुरू हुआ है।

You cannot copy content of this page