DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ की परंपरा को सहेजने भावना फाउंडेशन करवा रहा सुआ महोत्सव, 20 और 21 अक्टूबर को होगा बालोद में आयोजन, अग्रिम पंजीयन के लिए भरना होगा ये गूगल फॉर्म

बालोद। लगातार दूसरे वर्ष भावना फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति के संरक्षण के लिए दिवाली के पूर्व सुआ महोत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है।

इस बार भी आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। 20 और 21 अक्टूबर 2 दिनों तक यह महोत्सव चलेगा। जो बस स्टैंड बालोद के ऑडिटोरियम में होगा। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए युवतियों, महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। उम्र की कोई सीमा नहीं है। कोई भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। प्रवेश निशुल्क ही है। सिर्फ स्थान सुरक्षित करने के लिए गूगल फॉर्म भरकर पंजीयन अग्रिम पंजीयन करवाना पड़ेगा। जिसका लिंक https://surveyheart.com/form/634c61c162f2cc5e6f464f88 है। 20 अक्टूबर को शाम 6:00 से 8:00 बजे तक और 21 अक्टूबर को दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक ये महोत्सव होगा। पिछले साल से भावना फाउंडेशन ने ये पहल शुरू की है। जिसे इस बार भी दोहराया जा रहा है। सुआ महोत्सव में विगत वर्ष से लगभग 30 महिलाएं सक्रिय रुप से कार्य कर रहीं। जो टीम बनाकर विभिन्न अवसरों पर लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृतियों से अवगत कराती है तो वहीं समाज सेवा भी करती है। भावना फाउंडेशन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस सुआ महोत्सव में शामिल होने और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने की अपील की है।

You cannot copy content of this page