DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रेस क्लब पाटन के पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री निवास में श्री बघेल से की ‘भेंट मुलाकात’

‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब पाटन’ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने की मुख्यमंत्री निवास में चैतन्य बघेल व ओएसडी आशीष वर्मा से मिले

भिलाई। प्रेस क्लब पाटन के अध्यक्ष संतोष देवांगन के अगुवाई में नवगठित ‘इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पत्रकार संघ प्रेस क्लब पाटन’ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री के सुपुत्र युवा नेता चैतन्य बघेल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर व मुख्यमंत्री के निजी सचिव केके चंद्रवंशी से सौजन्य भेंट मुलाकात की ।’इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब पाटन’ के सभी सदस्यों को चैतन्य बघेल , आशीष वर्मा , मनीष बंछोर , श्री चंद्रवंशी ने बधाई दी। वही ‘प्रेस क्लब पाटन’ के अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से परिचय कराया और सभी ने नाम एवं मोबाइल नंबर प्रेषित किया गया। वही नवगठित ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब की जानकारी देते हुए चैतन्य बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा से चर्चा की। इस अवसर पर ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब पाटन’ के अध्यक्ष संतोष देवांगन, सचिव खूबीराम साहू, कोषाध्यक्ष करन साहू, सहित सदस्यगण तोरण साहू, हेमलता निषाद, कल्याणी साहू, कुंजन लाल भारती, राजकुमार सिंह मौजुद रहे। वही भिलाई 03 एवं कुम्हारी के संजय श्रीवास्तव , रविंद्र थापा, टिकेश्वर सहित सभी पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी पत्रकार साथियों ने नवगठित ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस क्लब पाटन’ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page