DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Big News- पूर्व मंत्री भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय का रिश्तेदार बताकर नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी, भिलाई के ठग के खिलाफ गुरुर थाने में केस दर्ज, पढ़िए पूरा मामला?

बालोद– गुरुर पुलिस ने आरोपी प्रमोद पाण्डे निवासी लोटस 59 तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी भिलाई 1 के खिलाफ धारा 420 का केस दर्ज किया है। प्रमोद पर प्रार्थिया देवकुमारी साहू ने नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीडिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने खुद को पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय का रिश्तेदार बताकर उन्हें झांसे में लिया था। उनके व अमिता के साथ भी इसी तरह से नौकरी लगाने के नाम से 2,30,500 रूपये की धोखाधड़ी की गई है। महिलाओं के मुताबिक आरोपी ने उन्हें राजस्व विभाग में स्टेनोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु पांच लाख रूपये मांगे थे।

जिस पर अग्रिम राशि के रूप में 2,50,000 रूपये की मांग की गई थी। जिस पर हमने प्रमोद पाण्डे को सितंबर माह 2019 में 230500 रूपये दिये। उन्होने दो-तीन माह के अंदर नौकरी लगवाने की बात कही थी,लेकिन आज पूरा 15 माह बीत जाने के बाद भी नौकरी नही लगा पाया, पैसा वापस मांगने पर पैसा देने के नाम पर हमें घूमा रहा है और आगे की तारीख ऊपर तारीख देते जा रहा है । उक्त व्यक्ति फोन रिसीव नहीं करता न ही बात करता है।

पुलिस जांच के मुताबिक देवकुमारी पति बसंत साहू द्वारा – 1,62,000 रू नकद राशि 16 सितंबर 2019 को प्रमोद पांडे को गुरूर में दिया गया जिसके बदले में सिक्योरिटी के रूप में प्रमोद पाण्डे द्वारा यूको बैंक का चेक क्र0 664977 में रकम एक लाख 62 हजार रूपये को चेक दिया था । तथा 8 नवंबर 2019 को उनके पति बसंत साहू के एकाउंट से 38000 रू प्रमोद पांडे के खाते में आर0टी0जी0एस0 कर पैसा ट्रांसफर किये है। इसी तरह अमिता द्वारा अपने पति के खाता से प्रमोद पांडे के एकाउट a/c नं. 02980110054130 यूको बैंक में 11 अक्टूबर 2019 को 25,000 रू0 व 15 अक्टूबर 2019 को 5500 रू आर0टी0जी0एस0 कर पैसा ट्रांसफर किया है। उक्त व्यक्ति अपने आप को पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय का कथित रिश्तेदार बताते हुए राजनीतिक धौस देते हुए जो करना है कर लो कर धमकी चमकी देता है।

You cannot copy content of this page