DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दामोदर प्रसाद पांडे की कोरोना से मौत, बालोद में शोक

बालोद। बालोद शहर के रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता दामोदर प्रसाद पांडे (डीपी पांडे) हमारे बीच नहीं रहे। उनकी रात करीब 2 बजे रायपुर अस्पताल में निधन हो गया है। उन्हें कोरोना हो गया था। इस निधन से उनके परिवार सहित पूरे बालोद में शोक का माहौल है।वे पी डब्ल्यू डी के कर्मचारी थे। वहां से रिटायर होने के बाद कांग्रेस ज्वाइन किए थे।

प्रखर प्रवक्ता के रूप में जाने जाते थे। हर सभा में वह अपनी बात बेबाकी से रखने में माहिर थे। उनकी कमी कांग्रेस कमेटी को हमेशा खलेगी तो वही शहरवासियों से भी उनका जुड़ाव गहरा था। सुबह जब आज लोगों को उनके निधन का समाचार मिला तो लोग स्तब्ध रह गए। बताया जाता है कि कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सांस लेने में तकलीफ थी। परिजनों ने उन्हें मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोरोना जांच में रिपोर्ट में पॉजिटिव आई थी ।

You cannot copy content of this page