DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE-गोटाटोला पहुंच गया हाथियों का दल, चारामा से फिर हुई वापसी, गुरूर के जंगलों में मचा रहे उत्पात, गन्ने की फसल तबाह, रात को भी दहशत में है ग्रामीण, देखिये लेटेस्ट तस्वीरें

बालोद/ गुरूर। हाथियों का उत्पात अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी यह चारामा तो कभी भानूप्रतापपुर की ओर आगे बढ़ता है और वापस इस हाथियों का दल गुरूर रेंज के ग्राम गोटा टोला में पहुंच गया है। लगातार चारामा से लगे हुए गुरूर ब्लॉक के बॉर्डर गांव में हाथियों की हलचल देखने को मिल रही है। किसानों की फसलों को कई जगह नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

गोटा टोला में आज शाम को गन्ना की फसलों को बुरी तरह से हाथियों के दल द्वारा रौंद दिया गया है।

जिससे किसान अब सिर पीट रहे हैं। रात को भी ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो गया है तो वहीं वन विभाग की नींद उड़ी हुई है। क्योंकि विभाग इसलिए अलर्ट है कि कहीं हाथियों का दल गांव में ना घुस जाए।

इसलिए रात में अलाव जलाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार विभाग हाथियों को ट्रेस कर रही है।

बीच में यह दल चारामा की ओर आगे बढ़ गया था फिर डोकला, कंकालीन बड़भूम के जंगलों में वापसी करते हुए वर्तमान में यह गोटा टोला में ठहरा हुआ है। कई किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। विभाग उन्हें मुआवजा देने की तैयारी कर रहा है। लेकिन दहशत बरकरार है। आखिर इस समस्या से कब तक छुटकारा मिल पाएगा कोई कुछ कह नहीं सकता?

You cannot copy content of this page