DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घीना में शुरु हुआ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक , विभिन्न खेलो का हुआ आयोजन

बालोद। ग्राम घीना में युवा मितान क्लब एवं ग्रामवासी के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का उदघाटन घीना के खेल मैदान में खेलकूद का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सरपंच बिंदु तारम, उपसरपंच डालचंद जैन, एम. एल. ठाकुर, केशर पटेल, टी. आर. साहु, चतुर राम सिन्हा के आतिथ्य में किया गया। उदघाटन के अवसर पर महिलाओं के लिए रस्साकशी की स्पर्धा रखी गई। 100 मीटर दौड़, भवरा, लंबी कुद, बिल्लस, गिल्ली डंडा जैसे विभिन्न खेल का आयोजन हुआ। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रूपसिंह रावटे ने दी।

You cannot copy content of this page