DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व विधायक प्रीतम साहू के घर पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता, हुई राजनीतिक चर्चा

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवपदस्थ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवम प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय तथा जिला भाजपा के प्रभारी केदार नाथ गुप्ता ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पूर्व विधायक प्रीतम साहू के निवास पर संगठन के नेताओ से मुलाकात कर जिले के राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार , प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर,
जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू, जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर,जिला मंत्री नरेश साहू, जिला आदिवासी मोर्चा अध्यक्ष विक्रम धुर्वे, जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आदित्य पिपरे, मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू तथा जिला सहकारिता प्रकोष्ट के अध्यक्ष खेदू राम साहू सहित अन्य भाजपा नेतागण उपस्थित रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व विधायक प्रीतम साहू के निवास में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा उपरांत भोजन ग्रहण किया और अगले गन्तव्य के लिए प्रस्थान कर गए।

You cannot copy content of this page