DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बढ़ा कद- महामंत्री से अब दल्ली राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष बने अधिवक्ता राकेश द्विवेदी, डौंडी मंडल महामंत्रियों की भी हुई घोषणा

बालोद/ दल्लीराजहरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , संगठन महामंत्री पवन साय, संभागीय प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी जिला भाजपा बालोद के प्रभारी केदारनाथ गुप्ता की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बालोद कृष्णकांत पवार ने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री दल्लीराजहरा राकेश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा के पद पर नियुक्त किया है।

इसके पहले राकेश पार्टी में मण्डल महामंत्री पद पर थे। विगत दिनों दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद से यह पद रिक्त था। जिसमें नियुक्ति की गई है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के मंडल महामंत्री के पद पर अजय चौहान व टिकेन्द्र साहू को नियुक्त किया है।

जिला भाजपा कार्यालय में नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल,किशोरी साहू, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी नरेश यदु, ठाकुर राम चंद्राकर,जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह , जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव,जिला मंत्री शरद ठाकुर, मंडल अध्यक्ष डौंडी मनीषा झा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम ध्रुव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी ,भाजयुमो प्रदेश सदस्य राजीव शर्मा, नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम ,मंडल उपाध्यक्ष गिरजेश गुप्ता,मंडल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष सुजीत झा, संजीव मानकर ने संगठन के कार्यों को नई ऊर्जा के साथ गति प्रदान करते हुए कार्य करने की कामना करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओ सहित बधाई दी।

राकेश द्विवेदी को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिवक्ता राकेश दिवेदी को भाजपा मंडल दल्ली राजहरा का अध्यक्ष बनाए जाने पर दल्ली राजहरा के अधिवक्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित कर बधाई दी गई। इस अवसर पर दल्ली राजहरा के अधिवक्ता गण ए. के. संधु, पवन गोयल इजराइल शाह, जगेन्द्र भारद्वाज ,जितेन्द्र भट्ट, पीताम्बर रावटे, लोकेन्द्र भुआर्य, मनोज प्रताप सिंह,सुनील नन्दी, रेशमा बानो सेलेस्टी डिसूजा, जितेन्द्र साहू उपस्थित थे

You cannot copy content of this page