Sat. Sep 21st, 2024

यह शख्स खेलता था महिलाओं से ब्याज का खेल,तंग आकर एक महिला ने कर ली थी जहर पीकर आत्महत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना अर्जुन्दा क्षेत्र की 41 महिलाओं को, ज्यादा ब्याज का झांसा देकर, ठगी करने वाला आरोपी खोमू निषाद गिरफ्तार
आरोपी द्वारा अर्जुन्दा क्षेत्र में लगभग 17 लाख एवं घुमका क्षेत्र में 08 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गई है।
जिला राजनांदगाॅव के घुमका क्षेत्र में भी 27 महिलाओं से करीब 08 लाख ठगी की गई है।

थाना अर्जुन्दा में दिनांक 04.10.2020 को थाना सुपेला से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर जाॅंच पर लिया गया। जाॅंच तस्दीक में यह पाया गया कि मृतिका सुनीता बाई साहू दिनांक 08.09.2020 को शाम 06ः00 बजे अपने घर में जहर सेवन कर ली थी जिसका स्पर्श चिकित्सालय भिलाई में ईलाज चल रहा था। ईलाज के दौरान दिनांक 13.09.2020 को शाम 06ः30 बजे मृत्यु हो गई। 
 मर्ग जाॅच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं महिला समूह के सदस्यों का कथन लिया गया। जाॅंच में यह तथ्य आया कि खोमू निषाद ग्राम कातरो थाना उतई जिला दुर्ग द्वारा वर्ष 2018 में मृतिका के माध्यम से ग्राम देवरी द, एवं भरदाकला की 40 से अधिक महिलाओं को ज्यादा ब्याज का झांसा दिया गया। महिलाओं का समूह बनाकर मृतिका श्रीमती सुनीता ग्राम देवरी द, थाना अर्जुन्दा को समूह का अध्यक्ष बनाया। इन महिलाएॅं द्वारा समूह एवं स्वयं के नाम से विभिन्न बैंक एवं फाईनेंस संस्था से लोन लिया गया था। खोमु निषाद द्वारा लोन में लिए गये रकम को किस्त स्वयं पटाने तथा अधिक ब्याज का झांसा देकर अपने पास सम्पूर्ण रकम अपने पास रख लिया । लाॅकडाउन के पहले तक किस्त पटाया उसके बाद किस्त पटाना बंद कर दिया । संबंधित बैंक और फाईनंेस संस्था में किस्त न पटने से, महिलाओं को नोटिस मिलने पर, इन्होंने मृतिका के माध्यम से खोमू निषाद से संपर्क किया। आरोपी खोमू निषाद द्वारा महिलाओं को रकम वापस नहीं किया। 
       मृतिका के माध्यम से खोमू निषाद द्वारा रूपये लिया गया था। मृतिका  के  ग्राम की महिलाओं को बैंक एवं फाईनेंस संस्थाओं से किस्त की रकम जमा नहीं होने का नोटिस मिलने पर तथा आरोपी द्वारा रूपये नहीं देने पर, मृतिका द्वारा आत्महत्या करना पाया गया।  जिससे थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 233/2020 धारा 306, 420 भादवि. दर्ज किया गया।  आरोपी के फरार होने से पता तलाश किया जा रहा था। 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, आरक्षक सोहन साहू, कमलेश रावटे, चन्द्रकांत यादव तथा सायबर सेल के आरक्षक पूरन देवांगन, राहुल मनहरे के द्वारा आरोपी का पता तलाश किया गया और आरोपी खोमू निषाद को दिनांक 23.11.2020  को गिरफ्तार किया गया है। इसके सहयोगी आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

By dailybalodnewseditor

2007 से पत्रकारिता में कार्यरत,,,,,कुछ नया करने का जुनून, कॉपी पेस्ट से दूर,,,

Related Post

You cannot copy content of this page