DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण में पहुंची मंत्री अनिला, दी कई सौगाते

बालोद/डौंडीलोहारा/डौंडी । महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के डौंडी ब्लाक के विभिन्न ग्रामों का दौरा किया गया। जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

इस दौरान ग्राम कारुटोला में सोसायटी धान खरीदी केंद्र का भूमिपूजन किया। स्थानीय मांगो पर ग्राम विकास के लिए विभिन्न कार्यों के लिए घोषणा भी की। ग्राम ठेमाबुजुर्ग में डौंडी ब्लॉक का सर्वप्रथम मंडई मेला प्रारंभ होता, वहां मंदिर में पूजा अर्चना कर मंडई मेला की शुरुआत की।

ग्राम कांड़े में अतिरिक्त स्कूल भवन का भूमिपूजन, ग्राम पिच्चेटोला में भी अतिरिक्त स्कूल भवन का भूमिपूजन, ग्राम बह्मनी में नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण, ग्राम कोपेडेरा में नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण, ग्राम कोटागांव में नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण एवं धान खरीदी केंद्र सोसायटी का भूमिपूजन की। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्या को सुनकर त्वरित कार्यवाही के लिए सक्षम अधिकारी को आदेशित किया।

इस दौरा कार्यक्रम में प्रदेश जिला ब्लॉक व नगर कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कांग्रेसीजन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष व एवम् सदस्यगण, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page