DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिव्यांगता ठीक करने के नाम पर दवाई देने का झांसा, 1 लाख 22 हजार रुपए करवाया जमा, अब तक ना दवाई मिला ना पैसा

बालोद। बालोद थाने में धोखाधड़ी का एक अलग तरह का मामला सामने आया है। एक लड़की के पिता को उनकी लड़की के दिव्यांगता को दूर करने का झांसा देकर दवाई के बदले पैसा लिया गया। पिता से किस्तों में 1 लाख 22हजार रुपए जमा करवा लिया गया लेकिन अब तक ना दवाई मिला, ना पैसा वापस हुआ। जिसके बाद पिता ने थाने में शिकायत की है। प्रार्थी पुनीत राम साहू पिता नम्मू राम साहू उम्र 60 वर्ष ग्राम देवी नवागांव का कहना है मेरी बेटी श्यामा साहू उम्र 27 वर्ष जन्म से बाएं पैर से विकलांग है, जिसका बहुत ईलाज कराने पर भी ठीक नहीं हुई है। आज से लगभग 6 महिने पहले मार्च में एक व्यक्ति अमित ध्रुव गांव आया और बोला कि मैं पैर ठीक करने का दवाई देता हूं, तो मैं अमित ध्रुव के झांसे में आकर नगद 4,000/- रूपये में दवाई खरीदा। फिर मैं अलग- अलग किस्तो में निशांत हिरवानी के च्वाईस सेन्टर से 88,000/- रूपये, फोन पे के माध्यम से विनोद सार्वा के मोबाईल नम्बर में पैसा भेजा, और 30,000/- रूपये खोमन लाल के जरिए पैसा भेजा। परन्तु पैसा भेजने के बाद भी दवाई नही दिया है । इस प्रकार अमित ध्रुव द्वारा मुझसे मेरी बेटी का विकलांगता ठीक करने के नाम से 1,22,000/- रूपये (एक लाख बाईस हजार रूपये) की धोखाधड़ी किया है ।

You cannot copy content of this page