DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदर्श विधायक ग्राम तरौद में खुलेगा हाईस्कूल, घोषणा के लिए ग्रामीणों ने गुरूर पहुंच जताया विधायक का आभार

गुरूर। ग्राम तरौद की बहुप्रतीक्षित मांग हाई स्कूल, जो बरसों से सिर्फ एक सपना बनकर रह गया था, जिसे साकार रूप देने में पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा एवं विधायक संगीता सिन्हा की कडी़ मेहनत रही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जगन्नाथपुर में घोषणा पश्चात तरौद वासियों ने पूर्व विधायक और विधायक को आभार व्यक्त करते हुए गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। जिसमें ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार रामटेके, सचिव झग्गर सिंह कौशिक, सहसचिव हेमंत साहू, मृत्युंजय यादव वरिष्ठ समाजसेवी,नेत राम निषाद, मोहन निर्मलकर, राघवेन्द्र निषाद, भागीरथी राणा, दीपक साहू आदि लोगों ने विधायक कार्यालय गुरुर में जाकर सौजन्य भेंट किया।

You cannot copy content of this page