DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्वरंग पुस्तक यात्रा देवरी पहुंची, इंटरनेट की दुनिया में लोगों को वापस पुस्तकों से जोड़ने चल रहा अभियान, निकली रैली

बालोद/ देवरी। आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित विश्वरंग पुस्तक यात्रा देवरी के आईसेक्ट कम्पुटर पहुंची। इस दौरान पुस्तक यात्रा के संचालक अब्दुल मसीद ने संस्था परिसर में बच्चों को बताया कि किस तरह हम अब पुस्तकों से दुर होकर मोबाईल और अन्य डिजिटल माध्यम से जुड़े हुए हैं।

जबकि पुस्तकों में ज्ञान का भंडार है, पुस्तक हमें जीवन जीने की दिशा प्रदान कर सकती है। हमें प्रतिदिन एक अच्छा पुस्तक पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। आधुनिक संचार माध्यमों के तमाम चुनौतियों के बीच जनता को किताबों की दुनिया में लौट आने का एक विशाल अभियान विश्वरंग पुस्तक यात्रा के माध्यम से हो रहा हैं।

उन्होने बताया कि डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व रंग पुस्तक यात्रा को बच्चों में पुस्तकों के प्रति आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई है। इस यात्रा का शुभारंभ 22 सितंबर को राज्यपाल अनुसुइया उइके ने हरी झंडी दिखाकर रायपुर से रवाना किया था। यात्रा का समापन 30 सितंबर को होगा। उद्बोधन पश्चात बस स्टैण्ड में पुस्तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन आईसेक्ट संस्था के संचालक भरत देवांगन ने किया। इस अवसर पर आईसेक्ट के क्षेत्रिय प्रबंधक सुर्यप्रकाश तिवारी छग श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष विवेक वैष्णव, ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम देवांगन, समाजसेवी मुकेश देवांगन, यात्रा में शामिल आकाश इ्रग्ले, डाॅ वैभव, गिरीश मिश्रा, आशिष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक स्टाॅफ उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page