DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रात में निकले थे चोरी का सामान खपाने, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, लाखों का सामान बरामद

बालोद। पुलिस ने चोरी का सामान बेचने निकले दो चोरों को पकड़ा है। जिनके पास लाखों का सामान बरामद हुआ है। मामला देवरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में दिनांक 23-24 सितम्बर 2022 के मध्य रात्रि में पुलिस चौंकी पिनकापार, थाना देवरी जिला बालोद के अंतर्गत ग्राम चेंदरीबन नवागांव, खामभाठ में रात्रि गस्त के दौरान चौकी प्रभारी सउनि नंद कुमार साहू के हमराह स्टॉफ आरक्षक तामेश्वर ठाकुर, मनोज निर्मलकर के रवाना हुऐ थे। तभी रात्रि गस्त पर सतत् गस्त व पेट्रोलिंग करते समय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम चेंदरीबन नवागांव की तरफ से जिला राजनांदगांव की ओर चोरी की समान को बेचने हेतु ले जा रहा है। सूचना पर ग्राम चेंदरीबन नवागांव में आरोपी राकेश कुमार पिता जीतखान उम्र 27 साल निवासी पिनकापार, सुरेन्द्र कुमार पिता सुरेश मरकाम उम्र 22 साल ग्राम डोंगरगांव जिला राजनांदगांव, के द्वारा चोरी का माल खपाने के नियत से संदिग्ध हॉलत में रात्रि में घूमते मिलने से पुलिस चौकी पिनकापार ले जाकर पुछताछ किया गया। जिन्होने चोरी की माल को परिवहन करने में उपयोग किये टाटा पीकप सी. जी. 19 एच 1038 कीमती 4,00,000 रू एवं चोरी की सामग्री 2 क्विंटल सरिया, 5 नग लोहे का बैंल गाड़ी का चक्का, 2 नग टैक्टर का केचवील कुल कीमती 5 लाख ,70 हजार रू. को आरोपीयों से बरामद कर आरोपीयों के विरूद्ध चौंकी पिनकापार में मामला दर्ज किया गया। जिन्हें शनिवार को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page