सांकरा के विद्यार्थियों ने भारत स्काउट गाइड बालोद में किया तृतीय सोपान,निपुण जांच परीक्षा



बालोद। भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ विकासखंड बालोद में तृतीय सोपान स्काउट गाइड व निपूर्ण रोवर रेंजर दो दिवसीय कैंप स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद सम्पन्न हुआ। यह शिविर जिला मुख्य आयुक्त गिरीश चंद्राकर तथा अध्यक्ष सुभाष पुस्तकर ,राज्य संयुक्त सचिव सीमा साहू,जिला सचिव अरविंद सोनी,के मार्गदर्शन , डीओसी अवधेश विश्वकर्मा, एडीओसी प्रेमलता चंद्राकर,विकासखंड सचिव रूपेंद्र सिन्हा,शिविर संचालक,सीमा साहू,भुवन लाल सिंहा, कैशरिन बेग,मिलन सिन्हा,सहायक संचालक ,कमला वर्मा, गायत्री साहू, विवेक धुर्वे सहायक संचालक ,भारत स्काऊट गाइड व रोवर्स मास्टर द्वारा प्रथम दिन की शुरुआत स्काऊट गीत से हुआ। इसमे प्रथम कक्षा में मिलन सिंह ने बच्चों को यूनिफार्म के बारे में जानकारी दी। ध्वज शिष्टाचार ,प्रार्थना ,झंडा गीत,झंडा गीत,नियम प्रतिज्ञा, आदर्श वाक्य, सेल्यूट साइन मोटो ,बाया हाथ मिलाना, बीपी सिक्स, गणवेश, ध्वज की जानकारी, नोटिंग लेसिंग,अनुमान लगाना,बिना बर्तन के भोजन, प्राथमिक चिकित्सा, गेजेट की जानकारी दी गई। अंत में जांच परीक्षा ली गई। रोवर स्काउट लीडर विवेक धुर्वे ने स्काउटिंग की उत्पत्ति व नियम,प्रार्थना,रोवर,स्काउट के तृतीय सोपान एवम् निपूर्ण बारे में बताया। कैशरीन बेग ने गेजेट बनाना सिखाया। जिसमे बच्चों को स्ट्रेक्चर के विभिन्न प्रकार, झूला, कमांडो ब्रिज, भारवाहक , प्रोजेक्ट व गैजेट, झोपड़ी व विभिन्न प्रकार के टेंट का निर्माण किया गया। पहले दिन छात्र-छात्राओं को स्काउट व गाइड के आंदोलन के इतिहास से परिचित कराया गया और रोली प्रणाली, सेल्यूट व चिन्ह के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करने का परामर्श दिया। तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्य और महत्व को बताया गया।

विवेक धुर्वे के द्वारा रोवर कैम्प में पढ़ाई डिजिटल रूप में करवाई गई। जो की बच्चों को बहुत ही रुचिपूर्ण लगा। स्काउटिंग में बच्चो को एक सुनागरिक बनाने का उद्देश्य होता है,वह विश्वसनीय,वफादार,सबके मित्र, प्रकृति प्रेमी,सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा,अनुशासन प्रिय,साहसी ,नियम,प्रतिज्ञा को आत्मसार करता है और देशप्रेम की भावना जागृत होती है,लर्निंग बाय डूइंग,ग्रुप मैथड, बडी वर्क द्वारा,व्यक्तित्व का विकास होता ही है साथ ही साथ उनमें सेवा भावना जागृत होती हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ज/ सांकरा से रोवर/रेंजर/स्काउट/गाइड के बच्चे पार्वती, निधि, दामिनी, लीना, विनय,टिकेंद्र कुमार,घनश्याम, भूपेंद्र कुमार,निखिल कुमार, मुरलीधर, मुकेश कुमार,भूमेश कुमार
शामिल हुए,अगले वर्ष यह बच्चे राज्यपाल की परीक्षा में शामिल होने की पात्रता रखेंगे। चित्रलेखा भट्ट,लक्ष्मीचंद धनकर,भुवनेश्वर सिंह लेंडिया व शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय से स्काऊट गाइड प्रभारी ईश्वर लाल लेंडिया, दुर्गा सिन्हा उपस्थित हुए।

You cannot copy content of this page