DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लगातार अपने क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहने वाली लोकप्रिय जनपद सदस्य बनी संध्या अजेंद्र साहू

गुरूर। क्षेत्र के विकास के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी नेत्री जनपद सदस्य संध्या अजेंद्र साहू के द्वारा अपने क्षेत्र में लगातार विकास की नींव रखती नजर आ रही है। उक्त विचार ग्रामीणों ने व्यक्त किए। जब जनपद सदस्य अपने क्षेत्र क्रमांक 8 के ग्राम सरबदा के टिकरापारा में पचरी निर्माण कार्य एवं सेंटेक्स टंकी की स्थापना का भूमि पूजन करने पहुंची थी। पचरी की लागत राशि 1.29 लाख तथा सेंटेक्स स्थापना की लागत राशि 64 हजार है। टिकरापारा और ग्राम सरबदा नरबदा के नागरिको में खुशी का माहौल है। इस कार्य को देखकर महिलाओं तथा गांव के लोग अपने क्षेत्र में ऐसे जनपद सदस्य को पाकर क्षेत्र की विकास के लिए जो लगातार प्रयासरत है, संध्या अजेंद्र साहू को आगे उनके राजनीतिक भविष्य में ऊँची उड़ान के साथ ऊंचे पद पर बिठाने के लिए जनता तत्पर व आतुर है। क्षेत्र की जनता इस कार्य के लिए उनको धन्यवाद दिये है।

You cannot copy content of this page