DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टर महोबे ने ली बाल संरक्षण की शपथ,,, चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह का आयोजन,,, हस्ताक्षर अभियान से किया जागरूक

बालोद। 14 नवंबर से 21 नवंबर तक चाइल्ड लाइन द्वारा चाइल्ड लाइन से “दोस्ती सप्ताह” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं उपपुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते को रक्षा बैण्ड बांधकर बाल संरक्षण की शपथ दिलाई। बाल संरक्षण की रक्षा हेतु कलेक्टर और उपपुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी एचआर राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर शपथ ली।

संस्था के संचालक शरद श्रीवास्तव ने बताया कि चाइल्ड चाइल्ड 1098 एक राष्ट्रीय 24 घण्टे, देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आपातकालीन टोल फ्री फोन सेवा है, जिसे चाइल्ड लाइन इंडिया फाउण्डेशन के सहयोग से राजनांदगांव जिले में सृजन समाजिक संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस दौरान रंगोली, मेंहदी, खेल सहित ड्राईंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं विजयी प्रतिभागियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी एचआर राणा द्वारा पुरस्कृत किया गया।

चाइल्ड लाइन समन्वयक सीमा द्विवेदी ने बताया कि चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के दौरान शहर के कई स्थानों पर विभिन्न आयोजन किये गए। इस दौरान बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न हो, बालक और बालिका में भेदभाव न हो, बाल विवाह और बालश्रम रोकने में मदद करने, जरूरतमंद बच्चे की सहायता करने और चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर काॅल करने की शपथ दिलाकर हस्ताक्षर लिया गया।

सृजन सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू, सदस्य शैल टांक, आईसीपीएस से अश्लेखा देवांगन, चाइल्ड लाइन की काउंसलर भामिनी साहू, टीम मेम्बर मोहित मड़ामे, गिरधारी साहू, गौतम कुमार, सपना रामटेके, प्रतिमा मण्डावी, विवेक श्रीवास्तव सहित जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page