मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा,विधानसभा – संजारी बालोद, जिला – बालोद
दिनांक 20 सितम्बर 2022
ग्राम – गुरूर, विकासखण्ड – गुरूर
दल्लीराजहरा में खोला जाएगा 100 बिस्तर अस्पताल।
दल्लीराजहरा की अम्बेडकर लाइब्रेरी के लिए 30 लाख रूपए।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डौंडीलोहारा के क्षेत्रवासियों को 159 करोड रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात दी। इनमें 112 करोड़ रुपये के भूमि पूजन एवं 46 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य शामिल।
हेमंत कुमार के बेटे को मस्कुलर डिस्ट्राफी बीमारी के समुचित उपचार के लिए आश्वस्त किए।
मुख्यमंत्री ग्राम पड़कीभाठ के गरीब परिवार के शिवेन्द्र साहू को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 2 लाख रूपए देने की घोषणा की।
गुरूर के जोगिया तालाब का सौन्दर्यीकरण एवं गार्डन।
बहादुर कलारिन माची नहर पार से मेन रोड मुजगहन तक रोड निर्माण।
अंबेडकर चौक गुरूर से कन्हारपुरी तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण ।
सियादेही एवं ओनाकोना पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित।
नेवारीकला एवं पड़कीभाठ में नाले में रपटा का निर्माण।
ग्राम बोहारा में गौठान मार्ग पर नवीन पुलिया का निर्माण।
बोड़रा मेन रोड में पुलिया का निर्माण।
दर्रा खारून नदी में नवीन पुलिया का निर्माण।
शासकीय नवीन महाविद्यालय गुरूर में बनेगा अतिरिक्त कक्ष।
ग्राम-जगन्नाथपुर, विकासखण्ड-बालोद
जगन्नाथपुर में शिव मंदिर के लिए 10 लाख रूपये की घोषणा।
जुंगेरा से घुमका तक सड़क निर्माण की घोषणा।
दल्ली चौक बालोद से पालरास तक सड़क सौंदर्यीकरण।
लाटाबोड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नवीन भवन निर्माण की घोषणा।
तरौद में हाई स्कूल खोला जाएगा।
ग्राम सांकरा में हायर सेकेंडरी स्कूल हेतु नवीन भवन की घोषणा।
सिंचाई ग्राम औराभाठा को राजस्व ग्राम घोषित करने हेतु आवश्यक पहल की जाएगी।
बालोद मे शीतला मंदिर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों को मंजूरी दी।
जगन्नाथपुर में मिनी स्टेडियम की घोषणा।
स्कूल पहुंच मार्ग निर्माण जुंगेरा से घुमका, दल्ली चौक बालोद से पाररास।
सोमनी से अर्जुंदा मार्ग के लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा।
नेवारीकला के हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेंडरी के तौर पर किया जाएगा।
जगन्नाथपुर में कॉलेज खोलने के लिए अगले सत्र प्रयास करने की बात भी कही है
बालोद में घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने सिवनी बालोद के पैरा ओलंपिक के नेशनल खिलाड़ी श्री कमलेश निषाद को स्व-रोजगार के लिए टाटा एस खरीदने 4 लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा।
यादव समाज के लिए बोर खनन की स्वीकृति।
चन्द्राकर समाज के लिए ज्योति कलश कक्षा निर्माण हेतु 5 लाख देने की घोषणा।
सिख समाज के लंगर हाल निर्माण हेतु 10 लाख की स्वीकृति।
कुर्मी समाज बालोद को सर्व सुविधायुक्त भवन के लिए 25 लाख की स्वीकृति।
महेश्वरी समाज बालोद को सामाजिक भवन में पार्किंग स्थल निर्माण के लिए सहमति दी।
बालोद में जिला औद्योगिक क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री ने दी सहमति।
ईसाई समाज बालोद को क्रबिस्तान की भूमि के लिए मुख्यमंत्री ने दी सहमति।
मुख्यमंत्री 21 सितम्बर को गोधन न्याय योजना में हितग्राहियों को करेंगे राशि का अंतरण
बालोद में अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक,बालोद को विकास कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 सितम्बर को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे और समीक्षा बैठक लेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शाम 6 बजे से आयोजित है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल 21 सितम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे बालोद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और कलाकेन्द्र तथा मल्लखंभ अकादमी का उद्घाटन सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। वे इसके पश्चात पूर्वान्ह 11.50 बजे कॉलेज मैदान हेलीपेड बालोद से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौट आएंगे।
