DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगदीश देशमुख की कविताओं का प्रसारण 20 को

बालोद। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश देशमुख की कविताओं का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर से 20 सितंबर मंगलवार को प्रातः 8ः30 बजे मोर भुइयां कार्यक्रम में प्रसारित किया जाएगा। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार, संवर्धन एवं विकास पर केंद्रित कवि गोष्ठी में जगदीश देशमुख ने हिंदी की महत्ता को बताया है।इस कवि गोष्ठी में जगदीश देशमुख के साथ कवि सीताराम साहू श्याम एवं गिरवर दास मानिकपुरी दुर्ग भी काव्य पाठ करेंगे। श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान और प्रेरणा साहित्य समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कवि साहित्यकारों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

You cannot copy content of this page