DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग-2 साल पहले हुई थी शादी, घर पर लगा ली युवक ने फांसी, खैरतराई की घटना, कारण ?

बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम खैर तराई में शनिवार को शाम 5 बजे देव कुमार साहू उम्र 28 साल ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देव कुमार ने यह कदम क्यों उठाया यह अब तक अज्ञात है। बालोद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि 2 साल पहले ही देव कुमार की शादी हुई है। वह घर का इकलौता बेटा था। फिर भी उसे क्या दिक्कत थी, किसी को समझ में नहीं आया कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया। घटना के वक्त अन्य परिजन बाजार गए हुए थे। उनकी पत्नी दूसरे कमरे में ही थी। वह काम कर रही थी इसलिए ध्यान नहीं दी कि पति कमरे में अकेले क्या कर रहे होंगे?जब देर तक उनकी कोई आहट नहीं मिली तब कमरे की ओर गए तो खुलासा हुआ कि वह तो फंदे पर झूल चुके हैं। आसपास के लोगों को खबर की गई। बालोद थाने को सूचना दी गई। पीएम कल रविवार को होगा।

You cannot copy content of this page