बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम बरही के रहने वाले 85 वर्षीय मेहतरु राम सिन्हा का शुक्रवार रात को करीब 8:00 बजे निधन हो गया। उम्रदराज होने के चलते वे अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार बरही के मुक्तिधाम में शनिवार 17 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से होगा। उनके बड़े बेटे रामकुमार सिन्हा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में ईई के रूप में राजनांदगांव में पदस्थ हैं। तो वहीं छोटे पुत्र नरेंद्र सिन्हा गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं। वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य व सभापति धनेश्वरी नरेंद्र सिन्हा के वे ससुर थे। जानकारी के मुताबिक स्वर्गीय मेहतरु राम सिन्हा सिंचाई विभाग में भी पदस्थ रहे। उनका जन्म 11 नवम्बर 1937 को हुआ था।
सिंचाई विभाग में पदस्थ रहे बरही के मेहतरु राम सिन्हा का निधन, आज 11 बजे होगा गांव में अंतिम संस्कार












