DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान में सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में जुटी भीड़, 16 को दल्ली में आयोजन

बालोद। जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में भर्ती कार्यक्रम का किया गया।युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु चलाएं जा रहे कार्यक्रम में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए विशेष भर्ती अभियान में बड़ी संख्या में नवयुवक पहुंचे। 16 सितंबर को फुटबॉल मैदान राजहरा में भर्ती अभियान चलेगा। जिसमें थाना राजहरा, डौडी और महामाया क्षेत्र के नवयुवक सम्मिलित होंगे। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के मंशानुसार, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष राठौर के मार्गदर्षन में जिजीविषा कार्यक्रम के तहत बालोद जिले के बेरोजगार शिक्षित नवयुवकों को रोजगार हेतु एसआईएस सुरक्षा एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा सुरक्षा जवान 250 पद एवं सुपरवाईजर 50 पद का भर्ती लिया जाना है। सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान में विशेष भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 518 नवयुवक सम्मिलित हुए जिसे योग्यता अनुरूप आज 149 को प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है। जिसकी रिपोर्टिंग 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक उपस्थित होने के लिए प्रशिक्षण नियुक्ति पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम में निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी साइबर सेल, डीएन सिन्हा सीनियर भर्ती अधिकारी एसआईएस तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page