DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में रंजना को मिला बेस्ट क्राफ्ट टीचर का सम्मान

दल्लीराजहरा। नोवेल टीचर क्रिएटिव फाउंडेशन के तत्वाधान में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह विषय राष्ट्र निर्माता शिक्षक पर आधारित शिक्षक सशक्तिकरण की ओर एक कदम पर आयोजित कार्यक्रम दुर्ग जिले के गोंडवाना भवन में रखा गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण वोरा विधायक दुर्ग विधानसभा ,विशिष्ट अतिथि हेमंत उपाध्याय संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग शिशिरकना भट्टाचार्य पूर्व प्राचार्य डाइट दुर्ग ,हंसा शुक्ला प्राचार्य शंकराचार्य महाविद्यालय हुडको, कीर्तन शुक्ला व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल गौरमाटी कबीरधाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अरूण कुमार साहू एनटीसीएफ प्रांताध्यक्ष एवं एनटीसीएफ के समस्त पदाधिकारी गण व सदस्यगण उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण सम्मान समारोह का वृहद रूप में आयोजन किया गया। जिसमें अन्य जिले से भी शिक्षक गण उपस्थित हुए। प्रत्येक शिक्षक का उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान हुआ। वही बालोद जिले के डौंडी विकासखंड से शासकीय प्राथमिक शाला कुसुमकसा क्रमांक 2 की शिक्षिका रंजना साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं निरंतर विद्यालय में नवाचार एवं आकर्षक गतिविधि, कठपुतली संचालन,गुजरात के साथ ट्विनिंग कार्यक्रम आयोजित कर बेहतरीन कार्य करने के लिए बेस्ट क्राफ्ट टीचर के रूप में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्ति के लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी कमल कांत मेश्राम,बीआरसीसी सच्चिदानंद शर्मा, संकुल प्रभारी त्रिनाथ मिश्रा संकुल समन्वयक महावीर भूआर्य एवं संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा बधाई प्रेषित की गई।

You cannot copy content of this page