बालोद। जिजीविषा विशेष भर्ती अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम बोहारडीह मैदान में भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए विशेष भर्ती की गई। अभियान में बड़ी संख्या में थाना गुरूर, कंवर, पुरूर क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार नवयुवक सम्मिलित हुए।
बुधवार को गुण्डरदेही स्कूल मैदान में विशेष भर्ती अभियान के तहत सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए भर्ती की जाएगी। जिसमें थाना गुण्डरदेही, रनचिरई एवं अर्जुन्दा क्षेत्र के युवा शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा एवं पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष राठौर के मार्गदर्शन में जिजीविषा कार्यक्रम के तहत बालोद जिले के बेरोजगार शिक्षित नवयुवकों को रोजगार हेतु एस.आई. एस. सुरक्षा एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा सुरक्षा जवान 250 पद एवं सुपरवाईजर 50 पद का भर्ती लिया जाना है। इसी के तहत मंगलवार को ग्राम बोहारडीह मैदान गुरूर में विशेष भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 456 नवयुवक सम्मिलित हुए।जिसे योग्यता अनुरूप आज 178 लोगों को प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया है। जिसकी रिपोर्टिंग 25 सितंबर को सुबह 10बजे तक उपस्थित होने के लिए प्रशिक्षण नियुक्ति पत्र दिया गया। इसी क्रम में 14 सितंबर को थाना गुण्डरदेही, रनचिरई, अर्जुन्दा क्षेत्र के युवा वर्ग गुण्डरदेही हाईस्कूल मैदान में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक भर्ती कार्यक्रम आयोजित है। 15 सितंबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल मैदान बालोद में थाना बालोद क्षेत्र के शिक्षित नवयुवकों का भर्ती कार्यक्रम तय किया गया है। 16 सितंबर को राजहरा फुटबाल मैदान में थाना राजहरा, डौण्डी, महामाया क्षेत्र के शिक्षित युवाओं की भर्ती का कार्यक्रम है। 17को थाना डौण्डीलोहारा के पास मैदान बटेरा मैदान में थाना डौण्डीलोहारा, मंगचुवा, देवरी, सुरेगांव क्षेत्र के शिक्षित युवाओं का सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर पद पर विशेष भर्ती अभियान है। सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा जिला बालोद के शिक्षित बेराजगार नवयुवको को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदाय किया जा रहा है। योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपने दस्तावेज के साथ निर्धारित दिनांक व समय में उपस्थित हो सकते है। इस कार्यक्रम में डीएन सिन्हा सिनियर भर्ती आधिकारी एसआई एस, विकास देशमुख एसिस्टेंट डायरेक्टर जिला कौशल विकास विभाग बालोद , गंगाधर वाहीले एसडीएम गुरूर, मनोज भारद्वाज तहसीलदार गुरूर, निरीक्षक भानुप्रताव साव थाना प्रभारी गुरूर, निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी प्रभारी यातायात व साइबर सेल बालोद व अन्य जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।


