DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुष्कर्म का आरोपी पेशी से जेल ले जाते समय बस से कूदकर हुआ था फरार, दुर्ग रेल्वे स्टेशन से बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। 6जून 2022 को उप जेल बालोद से आरोपियों को मुलजिम पेशी कराने जिला न्यायालय बालोद ले गये थे। पेशी कराने के बाद आरोपी राजेन्द्र कुमार बंजारे पिता गेंदलाल उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 जैतखाम चौक राजपूर चौकी करही बाजार थाना बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार (छ0ग0) पेशी होने के उपरांत बस में बैठाते समय हाथ में लगे हथकडी को खिसका कर हाथ को निकालकर न्यायालय परिसर बालोद के सामने से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

जिस पर थाना बालोद में धारा 224 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। उक्त फरार आरोपी दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट से संबंधित था। जिसकी सरगर्मी से पुलिस द्वारा पता तलाश की जा रही थी। प्रकरण के फरार आरोपी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व सायबर सेल डी.एस.पी राजेश बागडे के द्वारा एक विशेष टीम तैयार कर दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर टीम को रवाना किया गया था। मुखबीर सूचना एवं तकनिकी सहायता से आरोपी का बिलासपुर से दुर्ग ट्रेन के माध्यम से आने की सूचना पर रेल्वे स्टेशन दुर्ग पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर एवं पूर्व के अपराध में जारी वारंट पर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक भोपसिंह साहू, प्रवीण साहू, प्रहलाद कुर्रे, महिला आरक्षक नमिता यादव, सायबर सेल से आरक्षक योगेश सिन्हा, राहुल मनहरे, मिथलेश यादव की भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page