DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जमीन की खरीदी बिक्री के नाम पर किसान से 19 लाख रुपए की धोखाधड़ी

बालोद| ग्राम उमरादाह के किसान अजर लाल पटेल पिता नागेश्वर लाल उम्र 64 वर्ष के साथ जमीन खरीदी बिक्री के नाम से 19 लाख की धोखाधड़ी हुई है। जिस पर बालोद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रार्थी किसान ने बताया आज से करीबन 05 साल पूर्व कर्ज अधिक हो जाने से अपने नाम की ग्राम बघमरा खार में स्थित 1.95 एकड़ जमीन को बिक्री करने हेतु चर्चा किया था। उसी दौरान बालोद के सलीम तिगाला द्वारा मेरी जमीन को खरीदने के लिये मेरे बाड़ी में आये और पूरी जमीन को 36 लाख रूपए में बिक्री करने हेतु सौदा किया। ब्याना के रूप में 51,000/- रूपये देते हुये इकरारनामा तैयार किये थे और मेरी सम्पूर्ण जमीन को सलीम तिगाला द्वारा अपने रिश्तेदार जफर तिगाला निवासी स्टेशन रोड बालोद व डेयरी फार्म में काम करने वाला नोहर राम यादव ग्राम नेवारीखुर्द व नारायण सतनामी निवासी कांसीबंद तालाब बालोद के नाम पर टुकड़ो में रजिस्ट्री कराकर इकरारनामा के अनुसार जमीन की सम्पूर्ण राशि को चेक के माध्यम से देने का हवाला देते हुए स्वयं चेक अपने पास रख लिये और नगद राशि देने का वादा करते हुये अब तक बिक्री की राशि नहीं दिये। मांगने पर पुन: इकरारनामा तैयार करना व चेक दिये थे। किन्तु उनके नाम के खाता में पर्याप्त राशि नहीं होने से चेक अनादृत हो गया है तथा सलीम तिगाली द्वारा अपने उक्त लोगों के नाम से व मेरे नाम से 12,00,000 – 12,00,000/- रूपये का लोन यूको बैंक से लेकर उपयोग कर लिया। एवं मेरी बिक्री की गई जमीन की कुछ जमीन के हिस्सा को अन्य जगह बिक्री कर 36,00,000/- रूपये में से 17,00,000/- रूपये मुझे मिला है और शेष राशि 19,00,000/- रूपये अब तक मुझे नहीं दे रहा है । जो मेरे साथ छल- कपट कर धोखाधड़ी किया है। मामले में थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि मुख्य आरोपी सलीम तिगाला पूर्व में हुए कर धोखाधड़ी के मामले में कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह नया मामला उसके खिलाफ और सामने आया है।

You cannot copy content of this page