DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

बालोद। विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में हुई। इस बैठक में विहीप के प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी,प्रांत सह मंत्री नंदुराम साहू,बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा, विभाग मंत्री राजनांदगांव अरुण गुप्ता जिला अध्यक्ष विहीप बालोद बलराम गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए व बालोद जिला में विश्व हिंदू परिषद संगठन को विस्तार देते हुए नवीन दायित्त्व नियोजन किया गया। जिसके तहत पूर्व जनपद उपाध्यक्ष दुष्यन्त गिरी गोस्वामी को जिला विहीप का कार्यकारी अध्यक्ष बालोद जिला,राज सोनी को जिला मंत्री,बालोद जिला बजरंग दल का जिला संयोजक शशांक तिवारी, गुरुर प्रखण्ड अध्यक्ष लोकेश साहू,डौण्डी लोहारा प्रखण्ड अध्यक्ष ढाल साहू व दल्ली राजहरा शहर अध्यक्ष शंकर साहू, दल्ली राजहरा मातृशक्ति सह-संयोजिका रोमा राय को नवीन जिम्मेदारी दिया गया। प्रांत सह मंत्री नंदुराम साहू ने प्रांत संगठन से चर्चा व आम सहमति से इन दायित्त्वों की घोषणा की। इस बैठक में बालोद जिला के समस्त 5 प्रखंडो व 2 शहर केंद्रों से विहीप के सदस्य व मातृशक्ति शामिल हुए।
रेखचन्द साहू मंत्री गुरुर,खूबलाल चंद्राकर मंत्री डौण्डी लोहारा को नवीन दायित्त्व मिला।

इनकी उपस्थिति में दायित्व दिया गया

विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी, विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू , विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री अरुण गुप्ता, बजरंग दल प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा।

सतीश विश्वकर्मा का दायित्व बढ़ा

बजरंग दल जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला सहमंत्री बने। बजरंग दल जिला सहसंयोजक उमेश कुमार सेन विश्व हिंदू परिषद अर्चक पुरोहित विनोद गिरी गोस्वामी महेंद्र सोनवानी मोनू तरुण नाथ योगी मनोहर यादव तुषार कुमार रोशन डिमर भूपेंद्र अग्रवाल गोल्डी अग्रवाल अमित केलवानी शुभम शर्मा प्रदीप आदि सनी ढीमर कमल बाजार और सभी बजरंग दल के भाइयों उक्त नियुक्ति पर बधाई दी। राकेश साहू गुरुर कार्यकारी अध्यक्ष, अर्जुन राय दल्ली राजहरा कार्य.अध्यक्ष, दिलीप बांडे डौण्डी लोहारा कार्य.अध्यक्ष बने।

You cannot copy content of this page