बालोद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मटिया में सभी बच्चों एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सर्वप्रथम डॉ राधाकृष्णन जी चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर स्वागत करते हुए प्रारंभ किया गया ।
इनके जीवन के बारे में प्रधान पाठक डोमार सिंह चंद्राकर , परमानंद साहू एवं पुष्पा चौधरी द्वारा उद्बोधन व्यक्त किया गया। जिसमें सभी बच्चों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन काल एवं उनकी बाल्यावस्था ,शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
सभी बच्चों के द्वारा जन्म दिवस के उपलक्ष में केक काटकर उनका अभिनंदन स्वागत किया गया। बच्चों के द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी को व्यक्त किया गया। शिक्षकों के द्वारा सभी बच्चों से अपील किया गया कि हम अभी अपने गुरुजनों का एवं माता-पिता का आदर एवं सम्मान करना कभी ना भूले तभी हमारे जीवन की सार्थकता होगी।
संचालन कर रही पुष्पा चौधरी के द्वारा सभी बच्चों से कहा गया कि सभी बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु शिक्षा में विशेष जोर दे। शाला से निकल जाने के पश्चात भी अपने गुरुजनों माता- पिता की आज्ञा एवं उनका आदर करना कभी ना भूले। हमें विद्यार्थी जीवन में अनेक जीवनोपयोगी बातें , अनुशासन अपने कर्तव्य का बोध होता है । डॉ राधाकृष्णन अपने गांव में ही अध्ययन अध्यापन करके उच्च पद को प्राप्त किए हैं।वैसे ही सभी बच्चे अच्छी शिक्षा दीक्षा ग्रहण करके अपने माता-पिता अपने गांव एवं राष्ट्र का सम्मान बढ़ाने का कार्य कर सकते हैं। अपने देश के प्रति देशभक्ति की भावना एवं देश के लिए कार्य करने की प्रबल इच्छा का जागृत करना आवश्यक है। तत्पश्चात सभी बच्चों के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रधान पाठक डीएस चंद्राकर, पुष्पा चौधरी, परमानंद,उमेन्द्र माहेश्वरी, सोनबरसा, षितेश चौधरी, रसोईया सुनीता,पुष्पा, सरिता,बाल संसद के बच्चे
दावेस,उग्रसेन,प्रेम प्रकाश,आदित्य,योजस्वरी, तानिया,हेमाद्री ,तारिणी,युरानी, भूमिका शामिल हुए।


