DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के द्वार सजाओ रंगोली प्रतियोगिता में वसुंधरा कुर्रे व जिज्ञासा साहू प्रथम

दुर्ग। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में दीपावली के पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए शिक्षक व विद्यार्थीयों के लिये द्वार सजाओ महारंगोली प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग से 50 व जूनियर वर्ग से 251 प्रतिभागी ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी अपना रंगोली में प्रतिभागी नम्बर लिखकर स्वयं बैठकर बनाते हुए पोज़ में फोटो खींचकर भेजे गये रंगोली में से परिणाम घोषित किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता के परिणाम निर्णायक लक्ष्मी करियारे-जांजगीर ने घोषित किया गया है, जिसमें सीनियर वर्ग (T/O) में प्रथम स्थान वसुंधरा कुर्रे सहायक शिक्षक सरईसिगार कोरबा, द्वितीय स्थान हर्षिता देवांगन बैंगलोर, तृतीय स्थान.आस्था शराफ बलौदाबाजार रही।

जूनियर विद्यार्थी (S) में प्रथम स्थान जिज्ञासा साहू 12वीं जांजगीर, द्वितीय स्थान अदिति उपाध्याय कक्षा 9वीं लखसार बिलासपुर, तृतीय स्थान निशा वर्मा कक्षा 10वीं बलौदाबाजार,
विशिष्ट स्थान कंचन साहू कक्षा 10वीं अंडा दुर्ग, जिया यादव कक्षा 8वी जांजगीर, प्रतिभा कंवर कक्षा 11वी मोगरा कोरबा ने प्राप्त किया।

अकादमी के संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन आस ने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम जब भी आयोजित होगा, आमंत्रित करके मंच में पुरस्कार वितरित किया जायेगा। जिसमें विजेता व 100 सांत्वना प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

You cannot copy content of this page