DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग-अरजपुरी में धान की खरही में लगी आग, मची अफरा-तफरी किसान सहित ग्रामीण जुटे आग बुझाने में

बालोद/ डौंडी लोहारा। मंगचुवा थाना क्षेत्र के ग्राम अरजपुरी में एक किसान घनश्याम भूआर्य की धान की खरही में आग लग गई है। घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। अभी भी किसान परिवार सहित व ग्रामीण आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन खरही पूरी तरह से जलती दिखाई दे रही है। बताया जाता है कि यह बड़ी खरही थी। जिसमें कई खेत से कटी हुई अधिकतम फसल को रखी गई थी। आग कैसे लगी है इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। आसपास कोई बिजली तार भी नहीं है। आशंका है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। ग्रामीण पंकज जैन ने बताया लोग दूर से पानी लाकर पाइपलाइन के जरिए आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। देखिए खबर व वीडियो।

फायर ब्रिगेड तक की नहीं मिल सकती सुविधा
ग्रामीणों के मुताबिक इस इलाके में अगर कोई आगजनी की घटना होती है तो यहां फायर बिगड़ तक की सुविधा नहीं मिल सकती। वैकल्पिक साधन बोर कुआ या अन्य जल स्रोत से लोग आग बुझाते हैं।

किसान के मुताबिक लगभग ढाई एकड़ खेत की फसल को उन्होंने यहां रखा हुआ था। जिसमें 60 से 70% तक जल चुका है। अभी भी आग भभक रही है। उम्मीद नहीं है कि इसमें से कुछ बच पाएगा। वही बाद में यह भी जानकारी मिल रही है कि खरही से कुछ दूर पर किसी ने कचरा जला हुआ था। हवा से कहीं कोई चिंगारी उड़कर खरही की ओर आया होगा। जिसके बाद ये आग लगी होगी लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है अभी कुछ कह नहीं सकते।

You cannot copy content of this page