हंसराज साहू,बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम पीपरछेड़ी में एक दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है दुल्हन का नाम लक्ष्मी बाई साहू बताया जा रहा है। जिनके पति मनोज साहू गांव में साइकिल स्टोर चलाते हैं। लगभग 3 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। दुल्हन रायपुर की रहने वाली थी। घटना कल शाम 5:00 बजे की है। बाकी सदस्य खेत गए थे। जब घर आए तब इसका खुलासा हुआ। शव का पीएम आज होगा। बालोद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। आत्महत्या की वजह क्या हो सकती है जांच का विषय है। पति, पत्नी के गम में टूट गया है। पति ने कहा कि कुछ दिन पहले ही पत्नी ने करवा चौथ का उपवास रखा था। इस दौरान हम दोनों ने सेल्फी ली। लंबी उम्र की कामना और साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। लेकिन इस तरह छोड़ कर चली जाएगी कभी सोचा नहीं था। दोनों अब तक निसंतान थे। इस बड़ी घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। तो घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही है।
BREAKING- करवा चौथ में इस दुल्हन ने पति के लिए मांगी थी लंबी उम्र और खुद छोड़ गई दुनिया, पीपरछेड़ी में दुल्हन ने लगाई फांसी, वजह अज्ञात?












