बालोद जिले में तीन जगह चोरियां कहीं मंदिर बने निशाने तो कहीं सूने मकान,2 लाख 65 हजार पार



बालोद| बालोद जिले के तीन थाना क्षेत्र में तीन चोरी की घटना सामने आई कुल 2 लाख 65 हजार की चोरियां हुई है कहीं जेवर तो कहीं नकदी पार हुए हैं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है देखिए क्रमशः घटनाओं का विवरण

केस 1- सहगांव के सूने मकान से 2 लाख की हुई चोरी
डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सहगांव में तारा बाई तापडिया के मकान से सोने के जेवर नकदी रकम सहित कुल 2 लाख की चोरी हो गई है। मामले में रिश्तेदार ममता भट्ठड निवासी ग्राम बेरला जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट लिखवाई है। उनका कहना है मैं अपने पति बच्चों के साथ बेरला में रहती हूं। मेरी मां तारा बाई तापडिया उम्र 80 वर्ष की ग्राम सहगांव में अपने मकान में अकेली रहती है। 10 अगस्त को शाम को मां की अचानक तबियत खराब (लकवा) होने की सूचना मिलने पर मैं बडी बहन रेखा गांधी के पुत्र शुभम गांधी अर्जुन्दा से बात की थी। तब मेरी बड़ी बहन रेखा गांधी एवं शुभम गांधी ग्राम सहगांव जाकर मेरी मां तारा बाई को ईलाज हेतु हर्ष तापडिया डौण्डी लोहारा के साथ शासकीय अस्पताल डौण्डीलोहारा में लाकर प्राथमिक ईलाज कराये थे। रिफर करने पर शासकीय एंबुलेंस से मेडिकल कलेज पेण्ड्री राजनांदगांव में 10 अगस्त को भर्ती किये थे। 11 अगस्त को शुभम गांधी वापस ग्राम सहगांव जाकर अपनी मां रेखा गांधी को लेकर मां के मकान के मेन गेट में ताला लगाकर अर्जुन्दा जाकर अपनी मां को छोडकर अर्जुन्दा से ईलाज कराने के लिए पैसा लेकर पेण्ड्री राजनांदगांव अस्पताल गया था। 12 अगस्त को मैं और मेरी बहन उषा राठी निवासी साजा पेण्ड्री राजनांदगांव अस्पताल जाकर मिले तथा मां को डिस्चार्ज करवाकर ग्राम भरदाकला में लकवा का ईलाज कराने पश्चात् मां को बडी बहन रेखा गांधी के यहां ग्राम अर्जुन्दा में छोडकर हम दोनो बहने अपने-अपने गांव चले गये थे। इसके बाद 19 अगस्त को शाम करीब 5 बजे ग्राम सहगांव से फोन आया कि तुम्हारी मां के मकान का मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। तब शनिवार को ग्राम सहगांव जाकर देखे तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखे तो मां के रूम के दरवाजे में लगे ताला को कोई अज्ञात चोर ताला को चाबी से खोलकर अंदर रूम में प्रवेश कर रूम में रखे लकडी के आलमारी में रखे मां की 2 नग सोने की चुडी, 1 नग सोने का चैन, 3 नग सोने की अंगुठी, एवं नगदी रकम कुल करीब 2 लाख रुपए को अज्ञात चोर 11 से 19 अगस्त के बीच चोरी कर ले गया है।

केस 2 – जुर्रीपारा के हनुमान मंदिर का दान पेटी तोड़ 15 हजार ले गए चोर


बालोद के जुर्रीपारा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर दल्लीराजहरा रोड पर बीती रात को अज्ञात चोर ने दानपेटी साफ़ कर दी। जिसमें रखे करीब 15 हजार रुपए चोरी गए हैं। बालोद पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है. रिपोर्ट लिखाने वाले राजेन्द्र देशमुख ने बताया वार्ड 9 कुर्मीपारा बालोद का रहने वाला हूं । पेशे से वकील हूं, प्रतिदिन की भांति 20 अगस्त के सुबह करीबन 5 बजे जुर्रीपारा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा पाठ करने गया था तो देखा हनुमान मंदिर के सामने दरवाजा के ऊपर भाग टूटा हुआ था। मुझे चोरी का आभास होने पर मै अपने साथी गंन्नू लाल देवांगन को मोबाईल के माध्यम से अवगत करा बुलाया। फिर दोनों मंदिर के अंदर प्रवेश कर देखे तो मूर्ति के सामने रखा दान पेटी टूटा हुआ था। उसमें रखे करीबन 15,000 रुपए को अज्ञात चोर द्वारा मंदिर अंदर घुंसकर दान पेटी में रखे उक्त रकम को चोरी कर ले गया है । घटना की जानकारी मंदिर से जुडे अपने साथी नारायण सिंह ठाकुर, बसंत साहू को अवगत कराया और थाने सूचना दी।

केस 3 – लिपिक के घर पर 49 हजार के जेवर चोरी, अर्जुन्दा पुलिस जुटी तलाश में 
अर्जुन्दा थाना के ग्राम डुडिया में एक लिपिक शैलेन्द्र बंजारे के घर से 49  हजार के जेवर चोरी हो गये हैं . अर्जुन्दा पुलिस मामला दर्ज करजांच में जुटी हुई है। शैलेन्द्र ने बताया वे  राजनांदगांव नंदई चौक आदर्श वार्ड क्र0 48 में रहते हैं। शासकीय आदर्श भारती विद्यालय अर्जुंदा में सहायक लिपिक 03 के पद पर पदस्थ हैं। मेरे घर ग्राम डुडिया में पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री योजना के तहत् शौचालय निर्माण कराया गया था, जिसका दिनांक 18. अगस्त को फोटो खींचकर निरीक्षण कराया। उसके बाद घर में ताला लगाकर मैं स्कूल ड्यूटी आ गया। स्कूल से छुट्टी होने के पश्चात् मैं अपने घर राजनांदगांव चला गया। 20 अगस्त सुबह 5 बजे करीबन मेरे घर ग्राम डुडिया के पडोसी लखन ठाकुर फोन कर सूचना दिया कि आपके घर में चोरी हो गया है, समान बिखरा पड़ा है। तब मैं अपने परिवार मां बहन , मामा के साथ ग्राम डुडिया आये तो देखा कि मेरे घर का सामने गेट का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो  तीनो कमरे का ताला टुटा हुआ था, कमरे में रखे आलमारी नही था, आस-पास पता तलाश किया पता नही चला, फिर गांव का पडोसी लखन ठाकुर बताया कि लोहे का आलमारी गांव के मैदान में पड़ा हुआ है, फिर मैं ,  बहन संतोषी जोशी, मां कीर्ति बंजारे, राजेंद्र बंजारे व मामा कांती लाल टंडन मैदान जाकर देखे तो आलमारी मैदान में अव्यवस्थित रूप से पड़ा था, आलमारी का दरवाजा खुला था। आलमारी को चेक किया तो आलमारी के अंदर रखे पुरानी इस्तेमाली चांदी का पायल 02 नग 30 तोला कीमती 7,800/- रूपये, लच्छा 01 जोडी 25 तोला कीमती 4000/- रूपये, एक चांदी का करधन 25 तोला कीमती 4000/- रूपये, चांदी का चैन 02 नग कीमती 1000/- रूपये, चांदी का सिक्का 03 नग 09 तोला कीमती 2000/- रूपये , सोने का नकलेस पुरानी 01 नग 01 तोला कीमती 11,000/- रूपये,  सोने का टाप्स 01 जोडी 01 तोला कीमती 11,000/- रूपये, नाक की सोने की फुल्ली 01 नग, कीमती 1000/- रूपये,  02 नग फुलकांस का लोटा पुरानी कीमती 500/- रूपये, 04 नग फुलकांस की थाली कीमती 900/- रूपये, नगदी रकम 6,000 रूपये एवं 02 नग प्लास्टिक का गुल्लक चिल्हर पैसा भरा हुआ, कुल जुमला 49,200/- रूपये नही था। कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में घर अंदर प्रवेश कर कमरे का ताला तोडकर कमरे के अंदर रखे लोहे की आलमारी को घर से बाहर निकालकर मैदान में ले जाकर आलमारी का लक तोड़कर चोरी कर ले गया है।

You cannot copy content of this page