DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सहायक शिक्षक फेडरेशन का हुआ चुनाव- बालोद में खिलानन्द साहू, डौण्डी में प्रह्लाद कौसमार्य, गुण्डरदेही में छविलाल साहू अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित

बालोद/डौंडी | जिले में सभी ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्षों का चुनाव हुआ। गंगा मैया प्रांगण झलमला में बालोद ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खिलानंद साहू को दुबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बालोद के सभी सदस्यों ने एकमत, एकराय से अपने पूर्व अध्यक्ष पर विश्वास जताया। इसी तरह डौण्डी ब्लाक में सर्वसम्मति से प्रहलाद कौसमार्य को तथा गुण्डरदेही ब्लाक में सर्वसम्मति से छबिलाल साहू को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। निर्विरोध नवनिर्वाचित अध्यक्ष खिलानंद साहू, छविलाल साहू, प्रह्लाद कौसमर्या ने संयुक्त रूप से कहा है कि जिस तरह से सभी शिक्षक साथियों ने हम पर भरोसा और विश्वास जताया है हम उनके भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगे , तथा सभी शिक्षक साथियों को साथ में लेकर शिक्षक हित कार्य करते रहेगे। हमारे बालोद जिले के किसी भी ब्लॉक में किसी भी तरह की समस्या हो दूर करने का प्रयास किया जाएगा। तथा चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने वाले सभी शिक्षक साथियों को धन्यवाद भी दिया। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन बालोद जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख ने कहा कि हमारे बालोद जिले में हमारा संगठन सबसे मजबूत और सबसे बड़ा संगठन है इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी सबसे बड़ी है और हम अपने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं, 22 अगस्त से होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए हम सभी को जोरदार तैयारी करनी है और शासन पर पूरा दबाव बनाया जाएगा। हमारे संगठन का हर साथी जी तोड़ मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में हमारी प्रमुख मांग वेतन विसंगति भी दूर होने वाली है ऐसा संकेत मिल रहा है। शासन इस समय भारी दबाव में है तथा हमें अपनी हर मांग को किसी भी स्थिति में पूरा करवाना ही है। बालोद ब्लाक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बहुत बहुत बधाई, हमें पहले भी आपका भरपूर सहयोग मिलता रहा है और आगे भी आप इसी तरह सबके विश्वास और भरोसे पर खरा उतरेंगे। आपसे यही आशा और उम्मीद है। साथ ही जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष को आगामी हड़ताल के बाद कार्यकारिणी के विस्तार के लिए निर्देशित किया है। चुनाव प्रक्रिया में जिलाध्यक्ष देवेंद्र हरमुख, जिला उपाध्यक्ष एलेन्द्र यादव, सचिव अश्वनी सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष दयाराम चुरेंद्र, जिला प्रवक्ता शशि अग्रवार,पूनम चन्द्राकर,लोकेन्द्र यादव, ,शिव कुमार चौरके,धनेश यादव,दिलीप कुमार सिन्हा,मदन लाल साहू, लाल रघुवीर ठाकुर, हेमंत देशमुख, रामस्वरूप साहू, नंदकुमार डड़सेना, दुलार सिंह कौशिक, संदीप दुबे,संजय सेन, युगल देवांगन, हेमेन्द्र चन्द्रहास,मोहन सिंह,अशोक साहू,जागेश्वर पटेल,तुलेश्वर साहू जय साहू,डी.के. सिन्हा, युगल स्नेही धनकर, राजीव नयन शर्मा,डमेन्द्र साहू, राजेश कुमार साहू,बेनेश्वर साहू, कुलभूषण साहू, केसरिया सोनकर, रज्जू लाल महिलांग, धनमत साहू, इंदिरा उइके,निर्मला मिंज, सरिता ठाकुर, गीतेश्वरी साहू, किरण गेन्ड्रे, जयश्री यादव, अन्नपूर्णा मंडावी उपस्थित रहे।

डौंडी में इस तरह हुआ निर्विरोध चुनाव


वनांचल विकासखण्ड डौंडी के छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई डौंडी काब्लाक अध्यक्ष के चुनाव प्रांतीय निर्देशानुसार हुआ सहायक शिक्षक समेत पर्यवेक्षक के रूप में जिला से एलेन्द्र यादव(जिला उपाध्यक्ष), अश्वनी सिन्हा(जिला सचिव) उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया के द्वारा ब्लाक अध्यक्ष के लिए प्रहलाद कोसमा का नाम प्रस्तावित किया गया। उपस्थित सभी सहायक शिक्षको ने विचार विमर्श कर प्रस्तावित प्रहलाद कोसमा को पुनः अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया। अंत मे पर्यवेक्षक द्वारा अध्यक्ष के रूप में प्रहलाद कोसमा के नाम की घोषणा की गई।अध्यक्ष के लोकतान्त्रिक निर्वाचन में मुख्यरूप से नकुल अलेन्द्र, बसंतमणी साहू, अनिल देवांगन,सुरेश कुमार यादव, जहीरूद्दीन कुरैशी,छत्रपाल देशमुख, मुकेश कोर्राम,शारदाचरण देशमुख, कमल साहू, कांता प्रसाद कंवर, धर्मपाल नायक, सुरेश कोठारी,बुधराम चंद्राकर, नंदू यादव, बलराम करात, पर्यवेक्षक एलेन्द्र यादव, अश्वनी सिन्हा सहित ब्लाक के सैकड़ों सहायक शिक्षक उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page