विधायक देवेन्द्र यादव ने श्रीकृष्ण के बालरूप धारित बच्चों कंधे पर उठाकर दही लूट में दिए सहभागिता
दुर्ग नगर पालिक निगम के सभापति राजेश यादव ने फोड़ा मटका

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दिलाया शपथ

भिलाई-दुर्ग // छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठेठवार यादव समाज प्रांतीय अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा समाज के इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण का पूजा अर्चना कर किया गया।

तत्पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज के बच्चों कु पियूषा, कु अनिशा व नीतू, निशा, उषा, प्रतिमा द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिन्हें समाज की ओर से पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण के बालरूप में उपस्थित बच्चों द्वारा दही लूट कार्यक्रम एवं महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा मटका तोड़ कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता शपथ दिलाया गया। सभी अतिथियों का सम्मान श्रीफल, पीताम्बर वस्त्र भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बधाई देते हुए मुख्य अतिथि देवेन्द्र यादव, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्ग नगर पालिक निगम सभापति राजेश यादव, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष सहित समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेन्द्र यदु, संरक्षक शंकरलाल यादव, उमाशंकर यदु, खेमसिंह यादव, कोषाध्यक्ष घनश्याम यादव द्वारा अपने संबोधन में सामाजिक एकता को बनाए रखने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर भिलाई निवासी प्रखर यादव द्वारा ठेठवार सदन हेतु एक बड़ा दीवाल घड़ी दान किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन बिरेन्द्र यदु एवं आभार प्रदर्शन पुखराज यादव द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज भिलाईनगर के संरक्षक शंकरलाल यादव, गुलेन्द्र यादव, उमाशंकर यदु, खेमसिंह यादव, अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यदु, महासचिव बिरेन्द्र कुमार यदु, कोषाध्यक्ष घनश्याम यादव, उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव, ओंकेश्वर यदु, कोमल यदु, पुखराज यादव, सचिव प्रेमनारायण यदु, तरूण कुमार यादव, वेदराम यादव, संगठन मंत्री कृष्ण कुमार यादव “गज्जू”, महेन्द्र कुमार यादव, रेवेन्द्र यादव, प्रचार मंत्री श्रवण कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार यादव, राजकुमार यादव, अंकेक्षक महेश कुमार यादव, विधि सलाहकार सत्यनारायण यदु (अधिवक्ता), पूजा प्रभारी पं. चेतन लाल यादव, सलाहकार मण्डल रामनाथ यदु, टीआर मलागर, दिनेश कुमार यदु, डॉ रामकुमार यादव, मनहरण लाल यदु,


युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, महासचिव सूर्यकान्त यादव, कोषाध्यक्ष राजू यादव, उपाध्यक्ष मोहन यादव, प्रकाश यादव, सचिन यादव, सचिव गजेन्द्र यादव, संदीप यादव, नीरज यादव, प्रचार मंत्री लोकचन्द यादव, जयेन्द्र यादव, रवि यादव, संगठन मंत्री राजकुमार यदु, शरद यादव, भुनेश्वर यादव, नरेन्द्र यदु, केवल यादव, रविकांत यदु, प्रमोद यादव, आशीष यादव, एषेश्वर यदु, कन्हैया यादव, उमेश यादव, विशेष सदस्य रामाधार यादव, राजकुमार यादव, आनंद यादव, गणेश यदु, विमल यादव, मिथिलेश यादव, खिलेश्वर यादव,

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरोज बिरेन्द्र यदु, महासचिव मंजू सत्येन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष सत्यभामा राजेन्द्र यादव, संरक्षक वसुन्धरा यदु, डॉ सुषमा यादव, सविता यादव, मंजू प्रेमनारायण यदु, उपाध्यक्ष माया यदु, गायत्री यादव, ममता यदु, वन्दना यदु, सचिव सुषमा यादव, दीप्ति वृषणवंशीय, तारा पुखराज यादव, योगेश्वरी यादव, प्रचार मंत्री तारा यादव, किरण यादव, पूर्णिमा मोहन यादव, मंजू नरेन्द्र यादव, संगठन मंत्री मधुबाला यदु, ज्योति यादव, विजेता यादव, मनीषा नीरज यादव, सलाहकार सरोजनी मलागर, रोहिणी यदु, सुभद्रा यादव, लक्ष्मी यादव, सरस्वती यादव, अम्लेश्वरी यादव, संगीता यादव, सीमा यादव, विशेष कार्यकारिणी सदस्य लीना यादव अन्नुपूर्णा यादव, कविता यादव, वन्दना मुकेश यादव, द्रौपती यादव, दुलारी यादव, मिलापा यादव, सहित

रोमशंकर यादव, प्रखर यादव, ईश्वरी यादव, महेश यदु, बीपी यादव, झग्गर यादव एवं समस्त पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में उपस्थित सामाजिक बन्धुओं की सहभागिता रही।
