DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कमाल की कक्षा लगाएंगे 20 गांव के स्वयंसेवक, गुंडरदेही में हुआ प्रशिक्षण

बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के 20 गांव से 40 स्वयं सेवक को संकल्प एक प्रयास सोसाइटी के द्वारा प्रथम एज्युकेशन फाउंडेशन की ओर से कमाल की कक्षा लगाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में भाषा और गणित विषय में बच्चों को खेल खेल के माध्यम से कक्षा 1 से 5 के बच्चों को अपने पारा मुहल्ले में इकठ्ठा कर किस तरह से पढ़ाया जाना हैं इस पर गुण्डरदेही के साहू भवन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण किया गया । इस प्रशिक्षण में 20 गांव से 40 स्वयंसेवक उपस्थित थे।
प्रथम एज्युकेशन फाउंडेशन के मास्टर ट्रेनर एशक साहू, असलम खान और श्याम चंद्रा के द्वारा कमाल विधि से बच्चों को उनके स्तर के अनुसार गीत कहानी, तीली बंडल , चाइल्ड करेंसी नोट के माध्यम से आसान तरीके से पढ़ने और गणित करने के तरीकों के बारे में सिखाया गया। उपस्थित स्वयंसेवक प्रशिक्षण के बाद अपने गांव में बच्चों की स्तर पता कर समूह बनाकर प्रतिदिन कक्षा लगाएंगे। कक्षा की मॉनिटरिंग के लिए संकल्प एक प्रयास के द्वारा लगातार संपर्क किया जाएगा। साथ ही 20 गांव के लिए 4 क्लस्टर लीडर भी रहेंगे जो प्रतिदिन कक्षा की मॉनिटरिंग कर मदद करेंगे। संकल्प एक प्रयास सोसायटी के संस्थापक परिमल सिन्हा ने बताया कि इस कमाल की कक्षा से बच्चों को कहानी पढ़ना और गणित में संख्या पहचान के साथ जोड़ घटाव गुणा भाग सिखाया जाएगा ताकि बच्चों को कक्षागत गतिविधियों में मदद मिल सके।
प्रशिक्षण को सुविधाजनक बनाने के लिए संकल्प एक प्रयास से मुकेश कामड़े और तुका राम साहू उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page