DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घोटिया में स्कूल में बच्चों ने मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, बने राधा कृष्ण, फोड़ी मटकी, शिक्षकों ने भी लिया हिस्सा

बालोद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोटिया में कृष्ण जन्माष्टमी पर पर मटका फोड़ , दही हांड़ी, राधा कृष्ण फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री कृष्ण के जयकारे के साथ संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता डी एल ठाकुर के आँख में कपड़ा बाँधकर मटका फोड़ प्रतियोगिता से श्री गणेश किया गया।

वही बच्चो के उत्साहवर्धन के लिए जेएसएस भारद्वाज, आरसी कौर,एचएल सहारे, वाई सुधाकर, पी मानकर, वाई देवांगण ने प्रतियोगिता में भाग लिया है । वही छात्र छात्राओं मे हिमांशु मटका फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम रहा व इतेश रोनित ,जतीन, अभिषेक, दीपचंद, तुषार,कु जागृति ,डोमिन, मेघा यशोदा (प्रथम मटका फोड़)ने भाग लिया। दहीलुट में सुनील ,देवा अभिषेक, हिमांशु,मिनेश जतिन इतेश,दीपचंद ने भाग लिया।फैंसी ड्रेस में कु वर्षा, व रितीका , केसरी,लेविका,चांदनी ,तामेश्वरी,दिव्या ,अमृता,आरती ,लीना,रितु,रागिनी हिमांशु,किरण ,एवं शाला
परिवार से एन ठाकुर, के कृषाण, एन के यदु ,बी अंजुम, आर एस नेताम, टी के सिन्हा,एन आर साहू, एस ठाकुर ,करण जलक्षत्री, परमेश्वर पटेल ,रवि आर्य एवं छात्र छात्राये उपस्थिति थे।

सभी प्रतिभागियों को शाला परिवार की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी एल ठाकुर व्याख्याता ने कहा उक्त कार्यक्रम में शाला परिवार की सहभागिता प्रशंसनीय है। छात्र छात्राओं की दबी प्रतिभा को सामने लाने के लिए समय – समय पर विविध कार्यक्रम होते रहना चाहिए । अंत में संस्था प्रमुख डी एस वर्मा ने सभी को सफल आयोजन के लिए बधाई प्रेषित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन आर एस नेताम, एन के यदु ने किया।

One comment
बारिश में भीगते चावल को बचा रहे थे पति-पत्नी, घर की दीवार गिरी, पत्नी की मौत, पति घायल, बालोद जिले मे

[…] बालोद में  हुआ छात्र संघ का गठन  घोटिया में स्कूल में बच्चों ने मनाई कृ… सीएम हाउस का घेराव 24 को, बालोद जिले से 5 […]

You cannot copy content of this page