DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेंट कबीर्स पब्लिक स्कूल बालोद में  हुआ छात्र संघ का गठन 

बालोद| सेंट कबीर्स  पब्लिक स्कूल बालोद में स्वतंत्रता दिवस पर  ध्वजारोहण का कार्यक्रम बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  एम.एल. साहू के व प्रिसिपल पूजा भाटिया के हाथों ध्वजारोहण संपन्न हुआ। विभिन्न प्रकार के देशभक्ति गीतों का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यालय के समस्त प्रतिभागी बच्चों नें बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसी दौरान विद्यालय के संचालन के लिए छात्रसंघ का गठन किया गया। जिसमें हेड ब्वाय डे शिफ्ट भीष्म देव,हेड गर्ल महक माधवानी,कक्षा बारहवीं से, मार्निग शिफ्ट में भी छात्रसंघ का गठन किया गया जिसमें हेड ब्वाय इंशात साहू कक्षा पॉचवीं तथा हेड गर्ल मौली कक्षा पांचवीं को बनाया गया और भी छात्र-छात्राओं के बहुत से जिम्मेदारी दिये गये तथा इन सबको विद्यालय के संचालक  एम एल साहू प्रिंसिपल पूजा भाटिया चांदनी बजाज के द्वारा सभी मनोनीत छात्र-छात्राओं को बेच लगाकर सम्मानित किया गया। मनोनीत छात्र-छात्राओं को संस्था के समस्त शिक्षक स्टाफ के द्वारा बधाई प्रेषित किया गया। 

You cannot copy content of this page