DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तीनो विस. क्षेत्र में 75 की पदयात्रा पूरी, तिरंगा से जगाया देश प्रेम, हमर तिरंगा अभियान में भी दिखी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी 

कांग्रेसियों ने पूरी की जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र में 75 किमी की गौरव पदयात्रा, बारिश के बावजूद नहीं थमे कदम 
बालोद
| देश की आजादी को 75 वर्ष पूर्ण होने पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए आजादी की गौरव यात्रा बालोद जिले के तीनों विधानसभा में प्रत्येक विधानसभा में 75 किमी की पदयात्रा 9 अगस्त से आरंभ करके 14 अगस्त तक की गई। पदयात्रा में तीनों विधानसभा के विधायक अपने-अपने विधानसभा में 75 किमी की पदयात्रा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पूर्ण किया। इस पदयात्रा में विधायकों ने अपने नेतृत्व में पदयात्रा आरंभ की एवं स्वयं भी पदयात्रा में शामिल रहकर गांव गांव में आजादी की लड़ाई में किए गए संघर्षों को याद करते हुए शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा डौंडीलोहारा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री  अनिला भेड़िया ने मालीघोरी के कुकुर देव मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत क्षेत्र के कांग्रेस जनों को साथ लेकर गौरव यात्रा आरंभ किया एवं लगातार 75 किमी तक पदयात्रा करते हुए दल्ली राजहरा डौंडी एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर आजादी का अमृत महोत्सव में अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जोड़ते हुए पदयात्रा का समापन कुसुम को शामिल किया गया। जहां पर संपूर्ण विधानसभा के हजारों लोगों ने एकत्रित होकर शहीदों की बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसी तरह  गुंडरदेही विधानसभा के विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष कोदूराम दिल्ली वार ब्लॉक अध्यक्ष संतु राम पटेल ब्लॉक अध्यक्ष भोजराज साहू को साथ में लेकर गौरव पदयात्रा आरंभ किया। विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए ग्राम ओटेबंद में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने के पश्चात यात्रा का समापन किया। यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले गांव में आजादी की गाथा, आजादी की लड़ाई में शहीद हुए शहीदों की बलिदान की गाथा गांव गांव में सुनाते हुए कांग्रेस जनों का दल ने पदयात्रा संपन्न की। 

आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम में बालोद विधानसभा के पुरुर स्थित मौली माता मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा एवं ब्लाक अध्यक्ष ताम्रध्वज साहू ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी नगर अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने गौरव यात्रा में शामिल होकर विभिन्न ग्रामों का दौरा करते हुए 75 किमी की पदयात्रा को बालोद के जयस्तंभ चौक में संपन्न किया। गौरव पदयात्रा के दौरान पड़ने  वाले गांव में पद यात्रियों का ग्रामीण जनों ने जोरदार स्वागत किया। सन 1857 से आरंभ की गई स्वतंत्रता की लड़ाई में हजारों हजार क्रांतिकारी शहीद हुए उन शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए निकाली गई। आजादी की गौरव यात्रा जिला भर के कांग्रेस जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, रतिराम कोसमा, क्रांति भूषण साहू, शंभू साहू ,गिरीश चंद्राकर, पुरुषोत्तम पटेल, यज्ञ देव पटेल, नौशाद कुरेशी ,बसंत सोनबेर हस्तीमल सांखला, संगीता नायर ,दुर्गा ठाकुर, लता कोराम, पियूष सोनी, संजय चंद्राकर, मिथलेश निरोटी, संजय साहू, सलीम खान, विजयपाल बेलचंदन, सादिक अली, डॉक्टर नारायण साहू, डॉक्टर किशोर साहू, मीना साहू, धनेश्वरी सिन्हा, ललिता पीमन साहू, केदार देवांगन, सत्येंद्र साहू ,तुकाराम साहू, गुलाब जैन, ताराचंद जैन, रामेश्वर देशमुख, छबीला सिन्हा, सरोज पटेल, मानसी शर्मा, युगांत चंद्राकर, प्रकाश नाहटा, सुचित्रा साहू, जागृत सोनकर, अनिल कटहरे, संजय बारले, मुकेश्वर साहू, जितेंद्र यादव, तोषण साहू, सुआ राम, सुमन साहू, ममता साहू, कल्याण पुरी गोस्वामी, दिनेश भारती कुंभज, संजय चौधरी, निर्भय चंद्राकर, अनिल लोढ़ा, सोमेंद्र पाटिल, गोपाल प्रजापति, भोलाराम देशमुख, राजकुमार प्रभाकर, रवि जायसवाल, संतोष पांडे, कोमेश कोराम, कैलाश राजपूत, रवि देशमुख, सुनील राठौर, अनिल सुथार, नितिन जैन, शब्बीर खान, मेघनाथ साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र में अपनी भागीदारी गौरव यात्रा में 75 किमी चलकर निभाई है।

You cannot copy content of this page