बड़ी खबर- अर्धनग्न होकर यहां आप के नेता और कार्यकर्ता मना रहे हैं धरना स्थल पर गांधी जयंती, सीने और पीठ पर लिखवाए हैं बापू हमारे देश में भ्रष्टाचारी मिटाने हैं, देखिए फोटो और वीडियो कैसे हो रहा है दल्ली में प्रदर्शन



देखिये वीडियो

बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा में झरन मंदिर के पास अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार से धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आज गांधी जयंती पर अलग अंदाज में प्रदर्शन कर रहे हैं।

अर्धनग्न होकर देश की व्यवस्था पर चोट पहुंचाते हुए कार्यकर्ता अपनी पीठ सीने में काले अक्षरों पर विभिन्न नारे लिखवाए हैं किसी ने लिखा है बापू हमारे देश में भ्रष्टाचारी मिटाने हैं, किसी ने लिखा है मुआवजा दो हमारी मांगे पूरी करो, बापू हमर चिटफंड के पैसा ला दिलवा, अलग-अलग मांगों को दोहराते हुए कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहें हैं। सामूहिक रुप से रघुपति राघव राजा राम भजन गा रहे हैं। आज इनके प्रदर्शन का दूसरा दिन है।

8 बजे तक अफसरों ने दिया था आने का आश्वासन पर अब तक आए नहीं
ज्ञात हो कि गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान से यहां गहमागहमी का माहौल है। बीएसपी के उच्च अधिकारी आज शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे आंदोलनकारियों से चर्चा करने आने वाले थे लेकिन अब तक किसी का कुछ पता नहीं है। जिसके बाद गांधीगिरी दिखाते हुए आंदोलनकारी धरना स्थल पर डटे हुए हैं।

आप पार्टी के आंदोलन प्रभारी दीपक आर्दे ने बताया कि माइंस की गाड़ियों को रोक दिया गया है। मुख्य रोड पर जो गाड़ियां खड़ी हुई थी जिससे लोगों को परेशानी हो रही थी उन्हें वहां से हटाकर दूसरी जगह पर खड़े करा दिया गया है। परिवहन अभी भी बंद है और हमारी मांगे जब तक पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page