DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- डौंडीलोहारा दल्ली मार्ग पर हुआ हादसा, मेटाडोर पलटी, दो घायल ,संतरा लूटने भीड़ गए ग्रामीण

बालोद/डौंडी लोहारा। डौंडीलोहारा से दल्ली राजहरा मार्ग पर ग्राम जाटा दाह के पास सुबह 8:00 बजे एक मेटाडोर पलट गई। हादसा तेज रफ्तार के कारण होने की बात सामने आ रही है। वहीं मेटाडोर में संतरा भरा हुआ था। जो पूरी तरह से घटनास्थल पर बिखर गया।

घटना की जानकारी लगने के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और संतरा लूटने लगे। वही चालक व कंडक्टर को चोट आने की बात सामने आ रही है। जिसे संजीवनी 108 से डौंडी लोहारा अस्पताल भिजवाया गया है। घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंच पाई थी। इसके चलते ग्रामीण भी पड़े हुए संतरे को उठाकर ले जाते रहे। बाद में पुलिस आ गई। घायलों का नाम पता अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

देखिए तस्वीरें

You cannot copy content of this page