DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, ?महिला के गले में था दबाने का निशान, लोहारा पुलिस ने अब शुरू की हत्यारे की तलाश

इस हालत में मिली थी महिला, गले के पास था दबाने का निशान

बालोद। डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम कसही में एक दिन पहले ही एक बुजुर्ग महिला आशो बाई पति स्व झालुराम की लाश घर पर ही संदिग्ध अवस्था में मिली हुई थी। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की। मामला शुरू से संदिग्ध था। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार था। पीएम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने बताया कि महिला की सामान्य मौत नहीं हुई है। किसी ने महिला का गला घोटा है। इस पीएम रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि महिला ने अपने बच्चों को बटवारा दे दिया था। महिला अकेली रहती थी। हत्या की वजह क्या हो सकती है यह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा लेकिन परिस्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जमीन या जायजाद को लेकर महिला की हत्या हुई है! सच्चाई क्या है यह जांच में सामने आएगा ही…। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बता दें कि महिला अकेली रहती थी। महिला आशो बाई के पति का निधन हो चुका है। घर पर बिस्तर पर ही महिला की लाश मिली हुई थी। जब आसपास के लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी और पुलिस जांच के लिए पहुंची तो बारीकी से अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि गले के पास कुछ निशान है। जिससे संदिग्ध हुआ कि किसी ने इसकी गला दबाकर हत्या की है। आखिर पीएम रिपोर्ट में भी वही बात सामने आई। जिसके बाद अब पुलिस ने धारा 302 का केस अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया है और मामले की छानबीन शुरू हो गई है। स्पेशल स्क्वाड टीम तक भी मामले को सुलझाने में लगी हुई है।

You cannot copy content of this page