DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- घर पर होने लगी उल्टी परिजन ले गए अस्पताल तो 16 साल की लड़की निकली गर्भवती, पर्दा उठा प्रेम प्रसंग से, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार

बालोद। पुलिस ने ब्लॉक के ही एक गांव के 18 साल के आरोपी प्रेमी युवक को धारा 376 व पॉक्सो एक्ट पॉक्सो एक्ट के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसे आज रिमांड पर जेल भेजा जाएगा। युवक राजकुमार यादव पर आरोप है कि उसने शादी का प्रलोभन देकर अपने गांव की ही एक लड़की से संबंध बनाया। जिसके चलते वह लड़की गर्भवती हो गई। लड़की के गर्भवती होने का खुलासा भी परिजनों को तब हुआ जब उसे घर पर उल्टी होने लगी।संदेह के आधार पर जब परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि ढाई महीने का गर्भ ठहर चुका है फिर लड़की ने पूछताछ में सारी बातें बताई। लड़की 16 साल की लड़का 18 साल का। शादी की बातें करके प्रेम प्रसंग के चलते संबंध बन गया और वह गर्भवती हो गई। गर्भपात के लिए परिजन लड़की को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे क्योंकि यह प्रेम प्रसंग का मामला भी था और लड़की नाबालिक भी थी इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने थाने को खबर दी। पुलिस जांच हुई और लड़की के पिता के रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। जिसे बीती रात को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया और आज रिमांड पर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page