DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लक्ष्मी पूजन के बाद गायब हो गया पत्नी का सोने का हार, पति ने थाने में लिखाई रिपोर्ट, गुरुर क्षेत्र की घटना

बालोद। गुरूर थाना क्षेत्र के एक गांव भेजा मैदानी में लक्ष्मी पूजन के बाद नेकलेस चोरी का रोचक किस्सा सामने आया है। दरअसल में लक्ष्मी पूजन के लिए रखे गए पत्नी का हार लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन यानी आज गोवर्धन पूजन की सुबह गायब हो गया। घर में खोजबीन करने के बाद हार न मिलने पर आखिर पति अगेश्वर कुमार साहू ने अपनी पत्नी की हार चोरी होने की रिपोर्ट थाने में लिखाई है। हार की कीमत पुलिस के मुताबिक 30000 है। लेकिन हार मालकिन का कहना है कि लगभग 50000 की हार है। चोरी किसने की इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि लक्ष्मी पूजा के दौरान हार (नेकलेस) को पत्नी ने निकाला था। पूजा किए और पूजा के कुछ पूजा स्थल पर ही रखे रहे, बाद में यह हार गायब हो गया। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। गुरुर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घरवालों से भी हुई है चूक
बताया जाता है कि उक्त सोने के नेकलेस को लक्ष्मी पूजा के दौरान पूजा स्थल पर रखा गया था। जिसके बाद रात तक वह वहीं पर ही था। सुबह यानी 15 नवंबर की 7:30 बजे अगेश्वर कुमार साहू कार की आइल लेने के लिए ग्राम कनेरी चला गया और उधर पत्नी बच्चे को शौच के लिए मैदान की ओर ले गई। जहां से वह 7:45 बजे आई। इसी 15 मिनट के दौरान अज्ञात व्यक्ति घर अंदर घुसकर ऊपर नेकलेस चुरा कर ले गया।

You cannot copy content of this page